September 1, 2026

अलकोर होटल में नकली आइडी पर ठहरी थी महिला

Spread the love

कोरोना वायरस

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। लॉकडाउन में चुपके से स्पा संचालित करने को लेकर चर्चा में आए जमशेदपुर के होटल अलकोर को पुलिस ने सील कर दिया है। खुद एसएसपी अनूप बिरथरे व सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने होटल पहुंच कर जांच की और सीसीटीवी और डीवीआर जांच करने का आदेश दिया है। मामले में पकड़े जाने के बाद थाने से छोड़ दिए गए तीन लोगों के अलावा एक महिला को रविवार को थाने बुला पूछताछ की जा रही है। महिला सहित कुल छह लोगों से पूछताछ चल रही है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा। फेक आइडी पर होटल में ठहरी थी महिला  बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान चकमा देकर भागने वाले महिला 23 मार्च से ही इस होटल में ठहरी हुई थी। उसके फेक आइडी के आधार पर ठहरे जाने की बात सामने आ रही है। होटल में उसका नाम-पता कोलकाता का दर्ज है। इस होटल में कुल 69 कमरे हैं जिनमें मात्र एक कमरे में महिला रुकी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की नकली आइडी भी जुगसलाई के राहुल नाम के व्‍यक्ति ने बनाई है।