संस्था बन रही है बेसहारो का सहारा
चोलापुर: कोरोना वायरस से बचाव हेतु लॉक डाउन 2 के बढ़ने के साथ ही दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब, असहाय लोगों के सामने दो जून की रोटी की व्यवस्था करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए मुम्बई के मेकिंग द डिफरेंस नामक संस्था के तत्वाधान में संस्था के पदाधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के उदयपुर, साईं, तारापुर समेत करीब आधा दर्जन गांवों के 100 गरीब परिवारों में राहत सामग्री का किट वितरित किया। राहत सामग्री का किट पाकर इन परिवारों ने राहत महसूस करते हुए खुशी जाहिर की। तारापुर के मूल निवासी व संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चंदू विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था के चेयरमैन दीपक विश्वकर्मा के निर्देश पर मुम्बई में अन्य लोगों के सहयोग से 78000 परिवारों को सहयोग कर चुकी है और अब अपने पैतृक शहर वाराणसी में भी गरीबो के सहयोग का बीड़ा उठाया है।
इस अवसर पर प्रिंन्स चौबे, अजय चौबे,पिंटू राजभर, दिनेश विश्वकर्मा, सनी प्रजापति, राजु विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा आदि पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में गरीबों को सहयोग प्रदान किया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ