वाराणसी(रणभेरी): कोरोना के कहर से पूरी दुनिया त्रस्त है। सरकारी अनुदान और सामाजिक संस्थाओं के योगदान के बाद भी इस विपत्ति के काल में पूरे देश में लाखों ऐसे परिवार हैं जिन्हें खाना मयस्सर नहीं है। पर समाज में दयावान लोगों की भी कमी नहीं है जो अपना निवाला किसी और को भी देने में नहीं हिचकते। ऐसा ही एक घटना शुक्रवार को पिंडरा में घटी।
बड़ागांव के चंगवार भट्टा पर काम कर रहे मजदूर का परिवार लखनऊ जा रहा था। पैदल जाने के क्रम में उन्हें जोर से भूख लगी पर वे सोचते रहे कि किससे यह बतायें। जब यह बात पिंडरा तहसीलदार के ड्राइवर रामाश्रय को पता चली कि परिवार भूखा है तो उन्होंने आव देखा न ताव सबसे पहले अपनी खुद की टिफिन उन्हे दे दी।
जिससे मजदूर परिवार खाना खा सका और उनको खूब धन्यवाद दिया। इसके बाद ड्राइवर की प्रशंसा और चर्चा पूरे ऑफिस और क्षेत्र में होने लगी। उनके इस नेक कार्य ने यह साबित कर दिया कि आज भी दुनिया में परोपकारियों और संवेदनशील लोगों की कमी नहीं है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ