November 6, 2026

पति पत्नी के झगड़े पर पहुंची 112 नं पूलिस

Spread the love

वाराणसी 

112 के सिपाही के ऊपर पति ने किया प्रहार*पति के हमले से पुलिस वाले बाल बाल बचे*

वाराणसी चोलापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी के छोटा गोसाईपुर गांव मे आपस में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पत्नी ने डायल 112 पर दी और गांव में पहुंची डायल 112 बाइक से सिपाही के ऊपर गांव निवासी राजन मिश्रा पुत्र स्वर्गीय ननकू मिश्रा ने ढेला से प्रहार कर दिया जिससे मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही बाल बाल बचे और हमलावर मौके से फरार हो गया मौके पर सिपाहियों के सूचना पर नजदीकी चौकी गोसाईपुर,मुर्दहा के साथ चोलापुर की पुलिस टीम गांव में पहुंच गई जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि राजन मिश्रा मनबढ और पूर्व में कई बार जेल जा चुका है और अभी लॉकडाउन के चलते वह जेल से छूट कर आया है ।