May 3, 2026

कोरोनावायरस नामक महामारी एक भयानक त्रासदी का रूप लेती जा रही है।

Spread the love

लखनऊ

।।कैंट एरिया से एक बड़ी खबर।

अमेरिका जैसे देश इस महामारी की भयानक चपेट में हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट एरिया का कसाईबाड़ा भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 150 लोगों की भेजी गई रिपोर्ट में 31 पॉजिटिव 200 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी।

जिस तरह से एसीपी अलीगंज एसीपी हजरतगंज एसीपी महानगर एसीपी गाजीपुर समेत सर्किल लगातार कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर प्रयासरत है और गरीब मजदूर लोगों तक राशन पहुंचाने की भी कोशिश कर रहे हैं इन लोगों द्वारा या इनसे संबंधित थानों द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो भी आ चुके हैं।

और सामाजिक कार्यकर्ताओं एनजीओ व्यापार मंडल के साथ मिलकर लगातार पुलिस के जवानों से लेकर अन्य जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर वितरण करा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

पर जिस तरह से कैंट एरिया का कसाईबाड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है तो सर्किल /एसीपी कैंट पर सवाल उठना लाजमी है कि आखिरकार कहां हुई चूक और किन लोगों की लापरवाही के चलते कसाईबाड़ा बना रेड जोन।*

बात करें थाना कैंट, पीजीआई, आशियाना या उधर के 1-2 थानों की बात की जाए तो यहां पर ऐसी कोई गतिविधि निकलकर सामने नहीं आई जो गरीबों तक राशन पहुंचाने में पुलिस मदद कर रही हो यहां एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद करती पुलिस दिख रही हो।

क्या इधर सर्किल में पुलिस का व्यवहार चिंता का विषय है जो लगातार एरिया में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

कैंट पीजीआई आशियाना थानों से सैनिटाइजर और मास्क, गरीबों को राशन या क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनजीओ के साथ मिलकर ऐसी अभी तक तस्वीरें नहीं आई है यह भी चिंता का विषय है।