May 3, 2026

लॉक डाउन पार्ट 2 का आगाज हो गया है और 3 मई तक के लिए लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है।

Spread the love

लखनऊ

लखनऊ में 13 हॉटस्पॉट एरिया है

और सबसे रेड जोन कैंट सदर का इलाका कसाईबड़ा है।

साफ-सुथरी छबि वाले पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाना चाहता हूं कि कसाईबाड़ा सदर का रेड जोन है और कई कोरोना पॉजिटिव मरीज वहां से मिले हैं।

कसाईबाड़ा एरिया में ड्यूटी कर रहे हैं पुलिस वालों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

क्योंकि हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों को भी कोरोना हो सकता है इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

हॉटस्पॉट जोन पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों के लिए स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं है

पुलिस के जवान लगातार लखनऊ में जगह-जगह ड्यूटी कर रहे हैं।
इन जवानों या पुलिस के आला अधिकारियों के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है जिस तरह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है और पुलिस के जवान लगातार सड़कों पर ड्यूटी कर रहे हैं।
ड्यूटी आने से पहले इन जवानों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए जो मौजूदा वक्त में नहीं है लगातार स्वास्थ टीम के द्वारा चौराहों बैरियर पर जाकर पुलिस की स्क्रीनिंग होना नितांत आवश्यक है जिससे इस महामारी से इन कोरोना योद्धाओं को भी बचाया जा सके।

परंतु रेड जोन में अर्थात जहां हॉटस्पॉट है वहां पर पुलिस स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं है इन लोगों के लिए भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए और हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी जाने से पहले और ड्यूटी से वापस आने के बाद दोनों बार स्क्रीनिंग होना बहुत जरूरी है क्योंकि लगातार यही कोरोना योद्धा सड़कों पर है और आम पब्लिक घरों में सुरक्षित रहें इसलिए यह सड़कों पर ड्यूटी कर रहे हैं इसलिए लापरवाही नहीं होनी चाहिए।