June 14, 2026

प्राधिकरण का चला बुलडोज़र, रोड वाईडनिंग में बाधा बन रहे निर्माण को तोड़ा गया

Spread the love

*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*

📢 *प्राधिकरण का चला बुलडोज़र, रोड वाईडनिंग में बाधा बन रहे निर्माण को तोड़ा गया*

📢 *अवैध निर्माण करने पर प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही- सील किये गए 02 भवन*

📢 *राम जानकी ट्रस्ट ग्राम पिसौर में बसाई जा रही अवैध कालोनी सील*

आज दिनांक 28.09.18 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त आदेश के क्रम में प्राधिकरण की वार्ड प्रवर्तन टीम द्वारा *अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नगवां वार्ड में 01 अवैध निर्माण को तथा शिवपुर वार्ड में 01 अवैध निर्माण को सील* किया गया। इसके अतिरिक्त *राम जानकी ट्रस्ट ग्राम पिसौर में लगभग 52 बीघे में बसाई जा रही अवैध कालोनी के साइट आफिस को सील* किया गया। फातमान रोड पर यस बैंक के सामने सड़क विस्तारीकरण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

*स्थल विवरण*

*सील कालोनी का विवरण*
📌 श्री शम्भू यादव द्वारा आराजी संख्या 466,467,468,469,470,471,472,473,474 ग्राम पिसौर एवम राम जानकी ट्रस्ट की जमीन पर लगभग 52 बीघे में बसाई जा रही अवैध कालोनी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए साईट आफिस सील किया गया।
ज़ोनल अधिकारी श्री राजकुमार कुमार, जेई श्री आर के सिंह

📌 श्री सफी खान द्वारा कुन्दननगर कादीपुर वार्ड शिवपुर में किये जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।
ज़ोनल अधिकारी श्री राजकुमार कुमार, जेई श्री आर के सिंह

📌 श्री प्रकाश चंद्र गौतम द्वारा विश्वकर्मा नगर चितईपुर वार्ड नगवां में किये जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।
ज़ोनल अधिकारी श्री चन्द्र भानु, जेई श्री वी पी मिश्रा

📌 फातमान रोड पर यस बैंक के सामने सड़क विस्तारीकरण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया।