May 8, 2026

एक करोड़ तक पहुंची रेडक्रॉस सोसाइटी में दानराशि*

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 04 अप्रैल, *वैश्विक महामारी से निपटने तथा गरीबों, असहाय की मदद के लिए काशीवासियों ने दी अब तक एक करोड़ धनराशि का दान*

*एक करोड़ तक पहुंची रेडक्रॉस सोसाइटी में दानराशि*

कोरोना वायरस की आपदा में गरीब,असहाय व जरूरतमन्दों की सहायता हेतु एचडीएफसी बैंक के रथयात्रा शाखा में जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के खाता संख्या 50100278103555 IFSC code HDFC0000220 में दानदाताओं द्वारा शनिवार को आठवे दिन अपनी स्वेच्छानुसार रु 12,05,703 अर्थात अब तक कुल रु 95,63,842 (कुल रु पनचानबे लाख तिरसठ हजार आठ सौ बयालीस) धनराशि दानस्वरूप प्राप्त हुई।
शनिवार को दान राशि देने वालो में राजा अनन्त नारायण सिंह (बनारस होटल ताज) रु 5,00,000, अनामिका कुंवर (महारानी बनारस महिला महाविद्यालय, रामनगर) रु 2,00,000, दीपक मधोक (पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन) रु 5,00,000 प्रमुख रहे।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी की जनता से अपील की है कि अपना दान अधिकृत खाते में चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस, यूपीआई ऑनलाइन या नगद दे सकते हैं। एकाउंट का नाम-
इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी, एकाउंट नम्बर 50100278103555, IFSC कोड HDFC0000220, एचडीएफसी बैंक , रथयात्रा ब्रांच हैं।