May 8, 2026

वाराणसी DM/SSP ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 04 अप्रैल को*जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ का किया निरीक्षण*

*जिला जेल के चिकित्सालय में इलाज करा रहे कैदियों से जिलाधिकारी ने उनका हाल जाना*

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल के चिकित्सालय में इलाज करा रहे कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी करते हुए पूछा कि कहीं उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार एवं खांसी आदि तो नहीं आ रही है। लोगों द्वारा स्पष्ट रूप से इससे इनकार किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद चिकित्सक से भी इस बाबत जानकारी प्राप्त की तथा इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरते जाने पर विशेष जोर दिया।