वाराणसी/*सातवे दिन शुक्रवार को भी बनारस के लोगों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव हेतु लॉक डाउन के दौरान गरीबों एवं असहाय लोगों के सहायतार्थ दिल खोलकर दान दिया*
*शुक्रवार को रु 3,85,551 तथा अब तक कुल रु 83,58,139 (कुल रु तिरासी लाख अनठावन हजार एक सौ उनतालीस) धनराशि दान स्वरूप प्राप्त हुई*
कोरोना वायरस की आपदा में गरीब,असहाय व जरूरतमन्दों की सहायता हेतु एचडीएफसी बैंक के रथयात्रा शाखा में जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के खाता संख्या 50100278103555 IFSC code HDFC0000220 में दानदाताओं द्वारा सातवे दिन शुक्रवार को अपनी स्वेच्छानुसार रु 3,85,551 अर्थात अब तक कुल रु 83,58,139 (कुल रु तिरासी लाख अनठावन हजार एक सौ उनतालीस) धनराशि दान स्वरूप प्राप्त हुई। प्रमुख दानदाताओं में राजेश भाटिया रु 2,50,000, वीजीएम व्यापार मण्डल रु 1,00,000, माँ देवी कालिका मन्दिर सेवा समिति रु 21,000, विकाश पाण्डेय रु 11,000 प्रमुख रहे।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी की जनता से अपील की है कि अपना दान निम्न अधिकृत खाते में चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस, यूपीआई ऑनलाइन या नगद दे सकते हैं। एकाउंट का नाम-इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी वाराणसी, एकाउंट नम्बर 50100278103555, IFSC कोड HDFC0000220, एचडीएफसी बैंक , रथयात्रा ब्रांच हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-