May 27, 2026

शुक्रवार को 198 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया-DM*

Spread the love

*अब तक एल0बी0एस0 एयरपोर्ट बाबतपुर पर 16786, रेलवे स्टेशन पर 16200, होटल-लॉज- मठों-आश्रमों में रूके 1352 विदेशी यात्रियों तथा वाराणसी जनपद के अन्य क्षेत्रान्तर्गत 13816 सहित कुल 48153 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है-कौशल राज शर्मा*

*ग्रामीण क्षेत्र के 760 ग्रामों से अब तक 12254 व्यक्तियों को होम कोरोनटाइन किया गया है*

*शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी एण्टी लार्वा स्प्रे एवं ब्लीचिंग छिड़काव के साथ-साथ आशा एवं ए0एन0एम0 द्वारा क्या करें -क्या न करें ! की जानकारी लोगों को दी जा रही है*

*राजकीय चिकित्सालयों में फ्लू के लिये अलग से कक्ष अथवा कार्नर स्थापित करते हुये अलग से ओ0पी0डी0 संचालित की जा रही है*

*भविष्य की तैयारियों की दृष्टिगत मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टाफ के कोरोनटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है-जिलाधिकारी*

*इसके लिये लक्ष्मणदास गेस्ट हाउस में 54 कमरें, तथा राही पर्यटक गृह परेठकोठी वाराणसी के 25 कमरें आरक्षित किये गये है-कौशल राज शर्मा*

वाराणसी : जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के बाहर के अन्य राज्यों एवं जनपदों से आये हुए ऐसे व्यक्ति जो लॉकडाउन के पूर्व से शहर के विभिन्न होटल, मठों एवं आश्रमों में रह रहे हैं लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण सचल चिकित्सकीय दलों द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। शुक्रवार को ऐसे 198 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब तक एल0बी0एस0 एयरपोर्ट बाबतपुर पर 16786, रेलवे स्टेशन पर 16200, होटल, लॉज, मठों आश्रमों में रूके 1352 विदेशी यात्रियों तथा वाराणसी जनपद के अन्य क्षेत्रान्तर्गत 13816 कुल 48153 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग तथा स्वास्थ्य जॉच की विशेष व्यवस्था के अन्तर्गत पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 237, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजीलाईन में 235, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर में 184, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरहुआ में 283, पिण्डरा में 34, बड़ागॉव 202, सेवापुरी 135, चिरईगॉव 71, काशीविद्यापीठ में 171 कुल 1552 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य जॉच की गयी। शुक्रवार को कोई व्यक्ति होमकोरोनटाइन नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्र के 760 ग्रामों से अब तक 12254 व्यक्तियों को होम कोरोनटाइन किया गया है। शहरी क्षेत्र से आज 106 व्यक्ति होम कोरोनटाइन किये गये। अब तक कुल 1289 व्यक्ति होम कोरोनटाइन किये गये है। अब तक जनपद में कुल 13543 व्यक्तियों को होमकोरोनटाइन किया गया आइसोलेसन वार्ड में 19 संदिग्ध मरीज भर्ती हुये। जिसमे 10 पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एवं 09 सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में भर्ती हुये। अब तक कुल 182 संदिग्ध मरीज भर्ती हुये है। इन संदिग्ध मरीजों में 02 व्यक्ति कोरोना पाजीटिव पाये गये है। आज दोनो चिकित्सालयों से कुल 12 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये। अब तक कुल 147 व्यक्ति डिस्चार्ज हुये है। इन दोनो चिकित्सालयों में वर्तमान में 35 मरीज भर्ती है। माइक्रोबायोलाजी विभाग बी0एच0यू0 में 19 नये नमूने जांच के लिए भेजे गये। सर सुन्दर लाल चिकित्सालय बी0एच0यू0 से आज 09 नये संदिग्ध मरीज तथा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय से 10 नमूने जॉच के लिये भेजे गये। अब तक कुल 182 नमूना जॉच के लिये भेजे गये है। जिसमें अब तक 02 नमूना पाजिटिव मिला है, 147 निगेटिव पाये गये है, 33 नमूनों के परिणाम आने शेष है। जिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य की तैयारियों की दृष्टिगत मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टाफ के कोरोनटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके लिये लक्ष्मणदास गेस्ट हाउस में 54 कमरें, तथा राही पर्यटक गृह परेठकोठी वाराणसी के 25 कमरें आरक्षित किये गये है। संदिग्ध मरीजों के लिये पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में आठ-आठ घण्टों के तीन सिफ्ट में 24 घण्टे ओ0पी0डी0 संचालित की जा रही है जिसमें जॉच एवं परामर्श दिये जा रहे है। जनपद के अन्य राजकीय चिकित्सालयों में फ्लू के लिये अलग से कक्ष अथवा कार्नर स्थापित करते हुये अलग से ओ0पी0डी0 संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में हाइपो क्लोराइड, ब्लीचिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव किया गया। आज अग्नि शमन विभाग के 05 वाहनों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के 04 सबजोन कोतवाली, आदमपुर, भेलूपुर एवं शिवपुर में सोडियम हाइपोक्लोराइड तथा एण्टीलारवल का स्प्रे किया गया फागिंग के कार्य में नगर निगम ने 04 मशीने लागयी है जिनसे प्रतिदिन फागिंग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 18 स्थानों पर एण्टीलार्वा स्प्रे, 31 स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड स्प्रे तथा 01 स्थान पर फॉगिंग करायी गयी। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर माईकिंग द्वारा जन सामान्य को क्या करें-क्या न करें की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी एण्टी लार्वा स्प्रे एवं ब्लीचिंग छिड़काव के साथ-साथ आशा एवं ए0एन0एम0 द्वारा क्या करें -क्या न करें ! की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ नगर निगम, पंचायत विभाग, एवं नागरिक सुरक्षा विभाग इत्यादि विभागों द्वारा जनसामान्य को आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की जा रही है। शहर के सार्वजनिक चौराहों पर स्थापित डिस्प्ले तथा सरकारी वाहनों मे लगे साउण्ड हेलर के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी जा रही है। सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये गये है, जिनके माध्यम से बाहर से आये हुये व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को सीधे तथा दूरभाष के माध्यम से सहायता तथा आवश्यक जानकारी दी जा रही है। हेल्प डेस्क के दूरभाष के माध्यम से आशा कार्यकर्तीयों से उनके क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की स्थिति सहित ग्राम में साफ-सफाई, विसंक्रमण, एण्टी लार्वा का छिड़काव इत्यादि की जानकारी ली जा रही है।