लखनऊ, 3 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुलता है तो हालात बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। ऐसे में जो जहां फंसा होगा, वहां से आने का प्रयास करेगा। इन हालातों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करें। स्कूल, कॉलेज, अलग-अलग तरह के बाजार और मॉल कब और कैसे खुलेंगे इसकी कार्ययोजना तैयार करें। शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-11 की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद तक समय से भोजन पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद लें। संबंधित जिलों के डीएम से समन्वय कर आंगनबाड़ी का पौष्टिक आहार भी घर-घर तक पहुंचाएं।
वाराणसी के पहले नावेल कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पिछली दो रिपोर्ट नेगेटिव आ गई हैं इसके साथ ही अधिकृत रूप से अब यह व्यक्ति नावेल कोरोना नेगेटिव हो गया है। यह 30 वर्षीय युवक दुबई से लौटा था और 19 मार्च से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती है। इसको गले मे खराश और हल्की खांसी थी जो ठीक हो गई है। यह गांव छितौरा, थाना बड़ागांव, तहसील पिंडरा का रहने वाला है। इसे शनिवार शाम तक अस्पताल में रखा जाएगा फिर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह वाराणसी शहर के लिए हर्ष का विषय है।
लखनऊ
यूपी में कोरोना पर सीएम की बैठक।। उत्तर प्रदेश में चरणों मे खत्म हो सकता है लॉक डाउन।। एक साथ पूरे यूपी में लॉक डाउन खत्म करने के मूड में सीएम नहीं।। शहरों की स्थिति के हिसाब से यूपी सरकार लेगी निर्णय।। 21 दिन के लॉक डाउन के बाद यूपी सरकार करेगी समीक्षा।।
लखनऊ : अनीश अवस्थी मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर टीम इलेवन के साथ बैठक कर बड़े निर्णय लिया है। आज सुबह 11:00 बजे तक 870 करोड़ का वृद्ध जनों को पेंशन आदि का भुगतान किया गया है इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से 5 अप्रैल को 9:00 मिनट के लिए लाइट बुझा कर प्रधानमंत्री का सहयोग करने की अपील भी की है कई जनपदों के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने सीधे बात की है सीएम ने आज सुबह बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा दी गई धनराशि बेसिक शिक्षा मंत्री ने एक दिन का वेतन समस्त विभागीय कर्मचारी वेतन सरकार को दिया है उसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया है अब तक सबसे बड़ा योगदान है किसी भी विभाग द्वारा
जनपद बलरामपुर.…
भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला , भीड़ लगाने पर रोकने गए थे पुलिसकर्मी , 25 पर केस दर्ज , एक आरोपी गिरफ्तार ,
श्री नारायण उर्फ गुड्डू उपाध्याय गिरफ्तार कोतवाली देहात के हरिहरगंज बाजार(शेखरपुर) की घटना |\
–लखनऊ : आज प्रातः 6 बजे से ही राशन वितरण का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक जनपद की कुल 1242 दुकानों के द्वारा कुल 303637 कार्ड धारकों को खाद्यान का वितरण सुनिश्चित कराया जा चुका है। जिसमे अन्त्योदय कार्ड धारकों, मनरेगा जॉब कार्ड धारको, श्रम विभाग में पंजीकृत कार्ड धारकों और नगर निगम/निकाय में पंजीकृत कार्ड धारकों को निःशुल्क वितरण किया गया।
वितरण का विवरण ग्रामीण क्षेत्र और नगर वार निम्नवत है :-
ग्रामीण क्षेत्र में वितरण :-
कुल दुकानों की सँख्या :- 602
कुल वितरित कार्डो की संख्या :- 128759
नगरीय क्षेत्र में वितरण :-
कुल दुकानों की सँख्या :- 640
कुल वितरित कार्डो की संख्या :- 174878
फर्जी काॅलों से परेशान हैं एंबुलेंस कर्मी, एफआईआर दर्ज कराई जाएगी
लखनऊ। इमरजेंसी में लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा के कार्मिक इन दिनों फर्जी कॉल से बेहद परेशान हैं। कोई फोन मिला कर अपने बच्चे को गाना सुनाने की डिमांड कर रहा है तो कोई मोबाइल रिचार्ज कराने या फिर दूध दिलाने की मांग कर रहा है।
ऐसा नहीं कि पहले ऐसी कॉल नहीं आती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। कोरोना महामारी में गैर जरूरी कॉल मुसीबत बढ़ा रही हैं, ऐसे में अब फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। यूपी में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली निजी कंपनी के स्टेट हेड किशोर नायडू ने बताया कि बीते कुछ दिनों में ही करीब 25 हजार फर्जी काल आई हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-