किसानों के लिए कृषि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु विकास भवन के जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम खुला*
*कंट्रोल रूम प्रातः 6 से रात्रि 10 तक संचालित होगा*
*भूमि संरक्षण अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी कि क्रमशः दो पालियों में कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी*
*अमित मिश्रा भूमि संरक्षण अधिकारी के मोबाइल नंबर 9412840135 तथा सुभाष मौर्य जिला कृषि रक्षा अधिकारी मोबाइल नंबर 9450408872 के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर किसान अपने समस्या का समाधान कराएं*
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव के दृष्टिगत रखते हुए घोषित लॉक डाउन की स्थिति में कृषि से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किए जाने जनपद के किसानों के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी के विकास भवन स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जो प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके लिए प्रातः 6 बजे से अपराहन 2 बजे तक अमित मिश्रा भूमि संरक्षण अधिकारी के मोबाइल नंबर 9412840135 तथा अपराहन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुभाष मौर्य जिला कृषि रक्षा अधिकारी मोबाइल नंबर 9450408872 की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। कृषि से संबंधित शिकायतों का किसान उपरोक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क कर समाधान कराएं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-