पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के कई रेडियो चैनलों के रेडियो जॉकी (RJ) से बातचीत की. PM मोदी ने रेडियो जॉकी द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर जागरूकता फैलाने की तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा अफवाहों के प्रवाह को रोकने में ऑल इंडिया रेडियो की बड़ी भूमिका रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि रेडियो जॉकी बहुत बड़े समूह से संवाद करते हैं. इसलिए उनकी भूमिका बहुत अहम रहेगी. वह लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ क्वारंटाइन के बारे में भी शिक्षित करें. साथ ही वह लोगों को पुलिस की ओर से लोगों की दिन-रात की जाने वाली सेवा के प्रति भी जागरूक करें.
कॉन्फ्रेंसिंग के बाद RJ रिचा अनुरुद्ध ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के साथ इस प्रभावशाली और अद्भुत संवाद का हिस्सा बनीं. हम COVID-19 से जीतेंगे, कामयाब होंगे |

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-