July 15, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

👉  गाजियाबाद- DM गाजियाबाद के ट्वीट से भयानक हुये हालात-

DM गाजियाबाद द्वारा दी गयी गलत जानकारी से हज़ारों लोग गाजियाबाद में जमा हुये..DM अजय शंकर ने ट्वीट में बस और भोजन की बात की थी.. ये बात आग की तरह फ़ैली, हज़ारों गरीब मजदूर लालकुआं पहुँच गये अब DM साहेब ट्वीट डिलीट करके निकल गये, जनता अफवाह में बेहाल ,गाजियाबाद की सड़कों पर. मुख्यमंत्री जी फील्ड के अफसरों की ये दशा है |

👉लखनऊ

आज तहसील बख्शी का तालाब के अंतर्गत 300 से अधिक मजदूर और बेसहारा लोगों को कराया गया भोजन करोना वायरस की वजह से पूरे भारत मे लॉक डाउन की वजह से सीतापुर हाईवे पर दिखा सन्नाटा बख्शी का तालाब सीतापुर हाईवे पर थाना बीकेटी पुलिस मुस्तैद गाड़ियों की हो रही चेकिंग वही बीकेटी तहसील प्रशासन ग्रामीण एवं नगर पंचायतों मजदूर और बेघर लोगों को घर घर पहुंचा रहा राशन एसडीएम बीकेटी ने किराना दुकानदारों को दिया निर्देश उचित मूल्य पर ही बेचे राशन और सामान  राशन की दुकानों में सामान की कमी होने पर एसडीएम ने राशन की दुकानों के लिए सामान को लाने और ले जाने के लिए गाड़ी की की व्यवस्था एसडीएम और क्षेत्राधिकारी मैं लोगों को भोजन के साथ पहनाए मास्क क्षेत्राधिकारी बीकेटी ने बताया कि घूमने और फालतू तरीके से निकल रहे हैं लोग  फिर भी लोगों को लॉक डाउन का कराया जा रहा पालन |
👉भारत में  कोरोना वायरस  के 873 मामले सामने आए, अब तक 79 लोग ठीक हुए, 19 मौत

पिछले 24 घण्टे में भारत मे कोरोना के 149 मामले सामने आए UP में कोरोना के 45 मरीज़ एक विदेशी शामिल, #UP में #Corona से 11 मरीज़ ठीक हुए महाराष्ट्र में #Corona के सबसे ज़्यादा 180 मरीज़
👉 केजीएमयू से बहुत अच्छी खबर,डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई,ये कोरोना पॉजिटिव मरीजों में इलाज में लगे,डॉक्टरों के टीम की रिपोर्ट निगेटिव आई है,इंफेक्शियस डिजीज विभाग में अब नई टीम,पुरानी टीम 2 हफ्ते घरों में क्वारंटाइन रहेगी,14 दिन में एक बार फिर जांच कराई जाएगी।

👉 सूचना
आज दिनांक 28 मार्च 2020 (शनिवार) अपराहन 4:00 बजे ,अपर मुख्य सचिव सूचना एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करेंगे। स्थान-मीडिया सेंटर, लोक भवन।
प्रेस वार्ता में केवल चैनल ही आमंत्रित हैं कृपया कवरेज कराने का कष्ट करें ।
👉 यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री केसव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट में कहा -“” एक तरफ़ कोरोना संक्रमण फैलने से रोकना और गरीब भाई-बहनों जो दिल्ली आदि शहरों से पैदल घरों को निकल पड़े ऐसे लोगों के लिए भोजन/आवास/दवा आदि की व्यवस्था सरकार ने की है समाजिक दूरी बनाए रखते हुए जो जहां हैं वहीं रूकें देश/परिजनों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री जी की अपील का पालन करें “|
👉 बिना गनर,स्कॉर्ट के चल रहे सतीश महाना. खुद ही गाड़ी चलाकर DM के कैंप दफ्तर पहुंचे, कोरोना फाइट इन कानपुर को लेकर मीटिंग,डीएम के साथ सतीश महाना मीटिंग कर रहे।

👉 खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा यूपी गेट पर फंसे लोगों को फल आदि वितरित कराया गया और मौके पर डीएम एसएसपी ने समस्त राहत कार्य तेजी से पूर्ण करने को कहा । स्वाथ्य विभाग की टीमें भी मौजूद.|


👉 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, लखनऊ पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संबंध में समीक्षा बैठक की।


  👉माननीय राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह कैबिनेट मंत्री ग्रामविकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा पट्टी के समस्त नागरिकों से अपील की है कि उनके सगे संबंधी पहचान के लोग यदि कहीं फंसे हैं तो उनको कोई असुविधा हो रही है तो उनका नाम पता मोबाइल नंबर निम्नलिखित मोबाइल नंबर ईमेल आईडी पर अवगत कराएं विनोद पांडे प्रतिनिधि माननीय मंत्री जी मोबाइल नंबर 9984 10 17 18 एवं 74 0 868 000 5 एवं श्री मुल्क राज ओएसडी जिनका नंबर 70 54055 55 7 ईमेल आईडी मिनिस्टर आर ई डी 19 एट द रेट gmail.com। यह जानकारी मंत्री जी के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने दी है |