h1पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टिगत 21 दिवसीय लाकडाउन को लेकर मऊ पुलिस लाईन में गरीब, असहाय, विकलांग, निर्धन परिवारों व जरुरतमंदो की सहायता करने हेतु आवश्यक वस्तु बैंक व्यवस्थापित किया गया है जिसमें पुलिसकर्मी, संस्था, सम्भ्रांत व्यक्ति या फिर कोई भी व्यक्ति स्वेक्षा से योगदान कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 27.03.20 को आवश्यक वस्तु बैंक का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पत्रकार बन्धुओं के माध्यम से लोगों को स्वेक्षा से योगदान करने की अपील की गई जिसके क्रम में प्रकाश हास्पिटल द्वारा 10 कुन्तल आटा, 10 कुन्तल चावल, 01 कुन्तल दाल व अन्य सामान, चन्द्रा एजेंसी द्वारा 04-04 कुन्तल आटा/चावल, राहुल हास्पिटल द्वारा 5100 सौ रुपये, श्री राधेश्याम मौर्य (ट्रान्सर्पोटर) द्वारा 05 कुन्तल चावल व 05 कुन्तल गेंहू, श्री विजय कुमार प्रतिसार निरीक्षक मऊ, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्री विपुल सिंह जिला खाद्य वितरण अधिकारी व अन्य लोगों द्वारा विभिन्न समानों के माध्यम से योगदान दिया गया। अब तक कुल 253 परिवारों को राशन व अन्य दैनिक उपभोग के सामनों को उपलब्ध कराकर मदद पहुंचायी जा चुकी है तथा वर्तमान में आवश्यक वस्तु बैंक में 02 कुन्तल आलू, 16 कुन्तल आटा, 55 लीटर तेल, 09 कुन्तल गेंहू, 23 कुन्तल चावल, 130 किग्रा दाल, 70 किग्रा नमक व नगद 20 हजार 600 सौ रुपये उपलब्ध है। कृपया योगदान हेतु प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय कुमार सिंह (9454402381) पर संपर्क करें।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-