April 22, 2026

इस समय पूरा विश्व कोरोना के चपेट में, कोरोना से बचने के उपाय – प्रिया सिंह

Spread the love

कोरोना अपडेट :- इस समय  पूरा विश्व कोरोना के चपेट में आ चुका है, वहीं इसको लेकर तरह-तरह की जानकारी लोगों तक मीडिया, सोशल साइट आदि पर समय-समय पर दिया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये सभी जानकारी पहुंचती रहे और लोग अपने लोगों को इस विनाशकारी से बचा सकें। इसी क्रम में डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से सम्बंधित बहुत जरूरी जानकारी दी है, जिसे MVDINDIANEWS  ने आप सभी तक पहुंचने की कोशिश की है ताकि इन छोटी-छोटी बातों पर अमल करके आप अपना और अपने परिवार वालों के साथ ही समाज के लोगों को बचाने में अपना योगदान दें सकें

एक्सपर्ट्स ने कोरोना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण  बातों को बताया है, जिसमें पता चला है कि कोरोना वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड होकर स्वास नली को बंद कर देती हैं। बता दें कि इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है और फिर उसकी मौत तक हो जाती है। इससे बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताया गया है जिसको करने से काफी हद तक आप बच सकते है
 जो निम्न है : –

सबसे पहले दिन भर में समय-समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर 20 मिनट में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुंह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक जूस की वजह से ख़तम हो जायेगा और वो फेफड़े तक नहीं पहुंच पायेगा। हर दिन एंटीसेप्टिक जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करते रहें।

इस बात का ध्यान दे कि  ये वायरस बालों और कपड़ों में चिपक जाता है। इसलिए कहीं से भी अगर आप आएं तो पहले स्नान करें फिर घर के लोगों के पास जाएं। ये वायरस किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से मर जाता है। अगर कपडे धो नहीं सकते तो तुरंत धूप में रख दें ,ताकि वायरस मर जाएं। ये वायरस मैटेलिक जगहों पर 9 दिन तक जिन्दा रह सकता है इसलिए ऐसी कोई चीज़ हो तो उसे जरूर साफ़ करें| सीढ़ियों की रेलिंग, डोर हैंडल्स आदि को अच्छी तरह से साफ़ करे  सिगरेट न पियें। कुछ-कुछ देर पर साबुन से हाथ धोते रहें। जितना हो सके हरी सब्जियां और फल खाएं। ऐसी चीजों को खाने में शामिल करें जिसमें ज़िंक और विटामिन सी मात्रा प्रचुर हो। अगर आपको इन दिनों कभी भी गला ख़राब या खांसी या खराश लगे तो ऊपर बताये गए सुझावों को तुरंत प्रयोग मे लाये।