April 19, 2026

अब तक की खबरे लखनऊ से – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ–

कोतवाली मड़ियांव के अंतर्गत भिठौली तिराहे पर पुलिस ने सभी आने जाने वाले लोगो पर कसी लगाम।
डीसीपी उत्तरी ने खुद सम्हाली कमान।

मौके पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, साथ में है खुद डी सी पी राजेश श्रीवास्तव जी। जनता कर्फ्यू को लेकर लखनऊ पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय के निर्देश अनुसार राजधानी में पूरी तरह से हर चौराहे पर पुलिस दिख रही है, जो लोग सड़कों पर निकल रहे है उन लोगों को भी पुलिस जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील कर रही है, कोतवाली मड़ियांव के तेजतर्रार इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने जनता कर्फ्यू का लोगो से अपील कर उन्हें घर वापस लौटने को कहा! कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद लोगों को कर रही है जागरूक। अज़ीज़ नगर चौकी पर तिराहे को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है ।
केवल आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी पर कसी लगाम।


 मुख्यमंत्री जी, यह है बख़्शी का तालाब की मित्र पुलिस…
कल बीकेटी कस्बे के निवासी एवं एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज के वर्कर विनोद गुप्ता Vinu JI की बिटिया बीमार हो गयी। वह अपनी बेटी खुशी को इलाज के 100 शैय्या अस्पताल लेकर जा रहे थे।
तभी भैंसामऊ क्रॉसिंग पर बीकेटी पुलिस की जीप ने उन्हें रोक लिया। दरोगा कुलदीप ने विनोद पर लड़की से इश्क लड़ाने/घुमाने की बात कहते हुए उनसे अभद्रता शुरू कर दी। बेटी खुशी ने इसका प्रतिरोध करते हुए कहा- यह मेरे पापा हैं। आपको ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। मेरी तबियत खराब है। इस पर कुलदीप दरोगा ने खुशी को लात मारकर गन्दी-गन्दी गालियां दीं।
वर्दी के नशे में डूबे दरोगा ने लड़की के पिता विनोद के साथ भी गाली-गलौच और बदसलूकी की।भुक्तभोगी विनोद ने इस पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत एसपी ग्रामीण से की है। बहरहाल, सीओ बीकेटी ने जांच कराने की बात कही है।


 लखनऊ

अलीगंज पुलिस लॉक डाउन के मद्देनज़र जनता को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जागरूक रहने के लिए लगातार कर रही अपील।

अलीगंज पुलिस टीम थाना क्षेत्र में माइक के ज़रिए एनोउसमेन्ट करके जनता से अपने घर मे रहने की कर रही अपील। कपूरथला चौराहे पर पुलिस टीम बैरिकेटिंग लगा कर आने जाने वाले लोगो से पूछताछ कर पुलिस घर वापस जाने की कर रही अपील। CP सुजीत पांडेय के निर्देशानुसार DCP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अलीगंज फरीद अहमद अपनी पुलिस टीम वा जनता को सुरक्षित रहने की कर रहे अपील।

 👉सभी पत्रकार भाई के लिये एक पोस्ट हमें गर्व हम पत्रकार है।

👉स्कूल बंद हो गए।
👉ऑफिस बंद हो गए।
👉मॉल खाली हैं।
👉समारोह तक रदद्।
👉उड़ानें जम गई,।
👉अर्थव्यवस्था नीचे की ओर।
👉यहां तक ​​कि अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी बंद हो गईं ।
👉लोग एक-दूसरे को देखकर सहम जाते हैं।
👉छूना भूल जाते हैं ।

👉लेकिन, पत्रकारों के कार्यालय अभी भी खुले हैं। क्षेत्र में सभी के बीच जा रहे हैं। सभी का हाल जान रहे हैं। अगर आपको सर्दी, खांसी और बुखार है तो भी हम संकोच नहीं करते, और न ही 3 मीटर दूर हट जाते हैं।.
👉हॉस्पिटलों में जाकर देख रहे हैं मरीज को सही इलाज मिल रहा है या नहीं।
👉एकमात्र समुदाय जो सबसे अधिक जोखिम में है, कोई सुविधा नहीं।
👉फिर भी पीछे नहीं हट रहा है पत्रकार।
👉हमें गर्व है पत्रकार होने पर।
👉मेरे एक पत्रकार साथी ने भेजा है।मुझे भी अपने पत्रकार साथियों पर गर्व है जो अपना फर्ज बाखूबी
निभा रहे हैं।