April 19, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

👉 मलिहाबाद

देश न मानने पर दर्ज हुआ मुकदमा,प्रशासन हुआ सख्त

मलिहाबाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के सम्बंध में दर्ज हुआ पहला मुकदमा कोरोना से फैली महामारी से बचाव के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन कुछ लोग मनमर्जी कर रहे हैं जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ता है ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने मीठेनगर के विनोद यादव पर मुकदमा दर्ज किया है |
👉पीलीभीत में 45 साल की कोरोना पॉजिटिव मिली महिला। कुछ दिन पहले ही मक्का से उमरा कर आई थी महिला।  37 लोगो के दल के साथ आई थी महिला।  लक्षण के बाद लखनऊ सेम्पल भेजा था।  रिपोर्ट आने पर कोरोना की पुष्टी हुई।  पीलीभीत में ही चल रहा इलाज। अन्य 36 लोगो को भी कोरोनटाइन किया गया।
👉 पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय का बयान, “लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा”
सभी चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ, बिना वजह नहीं जा सकता कोई भी बाहर।
👉 सभी पत्रकार बन्धु ध्यान दें
जिन जिलों में लॉकडाउन किया गया है 25 मार्च तक, इस बीच यथासंभव घर पर रहें। कवरेज के लिए निकलते समय सभी एहतियात बरतें। मास्क और दस्ताने पहनें, जेब में हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें। कवरेज के दौरान अपना प्रेस कार्ड भी जरूर से साथ में रखें, चेक अवश्य कर लें कि प्रेस कार्ड एक्सपायर तो नहीं हो गया है। यदि माइक आईडी है आपके पास तो उसको साथ में रखें। हो सके तो मोबाइल से कवरेज न करके कैमरे का उपयोग करें।
कोई पुलिस कर्मी यदि आपको रास्ते में रोके टोके तो उसको सबसे पहले अपना पूरा परिचय दें, मांगे जाने पर अपने अखबार, पोर्टल या चैनल का आईकार्ड दिखाएं। बेवजह बहस न करें। ज्यादा दिक्कत होने पर संबंधित CO या SHO को फोन करके जानकारी दें। किसी भी प्रकार के सीधे टकराव से बचें। अनावश्यक घूमने फिरने से भी बचें। केवल बेहद जरूरी होने पर ही कहीं जाएं |

👉  जनता कर्फ्यू के दौरान यूपी की पब्लिक अलर्ट, कोरोना संक्रमितों,उससे जुड़ी सूचनाओं पर अर्ट, रविवार को प्रदेशभर से 4,039 कॉल्स आईं हैं, कोरोना से जुड़ी 4,039 कॉल्स लोगों ने की, 1243 कॉल्स कोरोना से जुड़ी सूचनाओं की थीं।
दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। आरोपी ने कल रात उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे “कोरोना” कहा था।
👉 भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौधौगिकी मंत्रालय ने कोरोनावायरस पर झूठी ख़बर हो सकती हैं कार्यवाही
‘भ्रम न फैलाए जनता को जागरूक न करें, पैनिक खबरों को न प्रकाशित किया जाए न टीवी और चलाया जाए!’
👉 लखनऊ से बड़ी खबर

डॉक्टरों,कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश-NKB-

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने दिए सभी को निर्देश, विभाग के सभी डॉक्टरों,कर्मचारियों को दिए निर्देश, सभी लोगों को फोन पर सतर्क रहने के भी निर्देश।

👉 दिहाड़ी मजदूरों के भुगतान के लिए शासनादेश जारी,

भरण-पोषण भत्ता भुगतान के लिए शासनादेश जारी, 35.37 लाख मजदूरों को 1000 प्रतिमा भुगतान होगा जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा शारन, 1. 65 करोड़ जरूरतमंदों को 1 माह का राशन देना होगा।

  👉 राजधानी लखनऊ के रास्ते किये  गए बंद, 10 बजे तक छूट के बाद पुलिस हुई सक्रिय, सभी चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ, बिना वजह नहीं जा सकता कोई भी बाहर |

👉कोरोना रिपोर्टिंग/ ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ

पत्रकार भाईयो के लिए

(1)कम से कम 5 फीट की दूरी से लोगों से बात करें, बिना मास्क के किसी भी सूरत में लोगों के बीच न जाएं ।
(2)बाइक या कार से उतरने से पहले सैनेटाइज़र से अपनी कलाइयों से आगे तक जो पूरा हाथ है उसको सैनेटाइज़ करें।
(3) किसी भी सूरत में ठहरी हुई भीड़ के बीच में लाइव न करें।
(4)चलते हुए कुछ सेकेण्ड्स के लिए लोगों का रिएक्शन लें और आगे बढ़ जाएं।
(5)उस जगह से न करें जहाँ आप लोग तमाशबीन बन खड़े हो जाएं, ऐसी लोकेशन जिससे भीड़ और नज़ारा सब कुछ दिखे लेकिन लोग आपके ज़्यादा समय तक करीब न आएं।
(6)लाइव या वीडियो बनाते वक़्त अपने वाहन से उतरने से पहले ईयर पीस/बूम आईडी और मोबाइल पर भी सैनेटाइज़र लगाएं।
(7)लोगों का अगर इंटरव्यू करें तो उसके तुरंत बाद मोबाइल ईयर पीस और हाथों को एक बार फिर से सैनेटाइज़ करके …

👉लखनऊ नगर निगम की घोर लापरवाही।

भीखमपुर पावर हाउस गोमती नगर के पास नगर निगम कार्यशाला के सामने खुले में नगर निगम फेंक रहा मरे हुए जानवर। गोमती नगर रियासी इलाका है नियर फल माल के पास नगर निगम कार्यशाला के पास मरी हुई गाय कुत्ते समेत कई जानवर खुले में ही  फेंक दे रहे है जिससे  बड़ी महामारी को दावत आसपास के लोगों का जीना हुआ मुहाल। नगर निगम की घोर लापरवाही लाख सरकार के निर्देश के बावजूद भी खुले में देखी जा रही मरी हुई गाय आसपास बिजली ऑफिस में रहने वाले कर्मचारियों का जीना हुआ मुहाल जहां एक तरफ को रोना नामक महामारी से पूरा हिंदुस्तान लड़ रहा है वहीं लखनऊ नगर निगम की घोर लापरवाही सामने देखने को मिल रही है।

आसपास के लोगों का कहना कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के कानों में जूं नहीं रेंग रही और लगातार मरे हुए जानवर खुले में नगर निगम फेंक रहा है।

👉वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कोरोना को रोकने के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है ।