April 21, 2026

अब तक की खबरे वाराणसी से – दीपक कुमार सिंह

Spread the love

. वाराणसी

एक 30 वर्षीय नौजवान जो ग्राम छितौरा सहमलपुर, थाना फूलपुर, तहसील पिंडरा, वाराणसी का रहने वाला है आज BHU की टेस्टिंग लैब द्वारा नॉवेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 17 मार्च को दुबई से दिल्ली फ्लाइट से आया, ट्रैन से 18 मार्च को वाराणसी आया और टेम्पो से अपने गांव गया 19 मार्च को ये दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में दिखाने गया। इसको गले मे खराश थी। इसका सैंपल BHU भेजा गया जहां आज ये सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव कन्फर्म हुआ है

इसको गले में खराश के अलावा कोई विज़िबल सिम्पटम नहीं है। उसे दीन दयाल उपाध्याय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ट्रीटमेंट चालू किया गया है।

उसके पूरे गांव को लॉक डाउन कराया जा रहा है। प्रशाशन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। इस गांव में लोगो का आना और जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके पूरे गांव की थर्मल सकैंनिग कराई जाएगी। इसके घर वालो की कल सम्पलिंग कराई जाएगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते  हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। जिसके तहत जनपद में सभी स्थायी व अस्थायी दुकाने 23 व 24 मार्च को बंद रखे जाने का आदेश दिया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार इस दौरान केवल आवश्यक चीजों की दुकाने खुली रहेगी। जबकि खाने-पीने की चीजों जैसे मिष्ठान भण्डार और रेस्टोरेंट जैसे सभी प्रतिष्ठान को 29 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया।
सभी क्षेत्र वासियो से और विशेषकर चितौरा, ओदार, राजपुर, झंझोर, दिनदासपुर, मंगारी के निवासियों से अनुरोध है कि आपके क्षेत्र मे कोरोना वायरस से संबंधित मामला प्रकाश मे आने के कारण आप अपने अपने गाँव मे व अपने अपने घरों मे बने रहे। बिना वजह घर से बाहर ना निकले। ये संदेश आपकी अपनी सुरक्षा हेतु थाना फूलपुर की तरफ से दिया जा रहा है। सभी गावो के प्रधानों से अनुरोध है कि अपने अपने गांव मे लोगो को अपने घरों मैं बने रहने के लिए प्रेरित करे। कोरोना वायरस से लड़ने मे अपना सहयोग प्रदान करे।

कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों का भारत की जनता ने हौसला बढ़ाया

जहां पर आज पूरा देश इस कोरोनावायरस को लेकर चिंतित है और इसके लिए अनेकों तरह के उपाय किए जा रहे हैं और इसको कैसे दूर किया जाए उस बीच आज भारत ने मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी की अगुवाई में पूरा देश एक साथ जनता कर्फ्यू में सहयोग किया और लोग अपने घरों बाहर नहीं निकले पूरी तरह से जनता कर्फ्यू का पालन किया और पूरा देश में हर जगह ठीक शाम 5:00 बजे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे लोगों में जैसे डॉक्टर ,नर्स ,पुलिस, पत्रकार व सफाई कर्मी के सम्मान में अपने-अपने घरों के छत पर वह बालकनी में खड़े होकर ताली , घंटी , थाली व शंख बजाए और अपने अपने क्षेत्र से उनका हौसला बढ़ाएं और यह संदेश दिए कि इस वायरस के खिलाफ लड़ने की मुहिम में पूरा देश एकजुटता के साथ एक साथ है।