वाराणसी। कोरोना का कहर देश की जनता पर जारी है। इसके चलते कई जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है, वहीं कोरोना को देखते हुए पंजाब में कर्फ्यू लगा दी गयी है। आप सब इसी बात से अब अंदाजा लगा सकते हैं कि क्यों देश के पीएम बार-बार अपील कर रहें हैं कि सावधानी बरते। अगर अब भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया तो भारत में कोरोना के दुस्परिणाम का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता है। नेशनल विजन बार- बार सभी से ये अपील कर रहा है कि इस संक्रमण को सभी लोग गंभीरता से ले और पूरी सावधानी बरतें।
बता दें कि भारत में इसका आंकड़ा 433 हो गया है और पूरी दुनिया में इससे संक्रमित लोगों के मौत का आकड़ा 14 हजार के ऊपर पहुंच गया है। चीन के वुहान से शुरू ये महामारी का विकराल रूप इटली समेत अमेरिका आदि देशों पर अपना भयंकर कहर ढाह रहा है ये बात सभी को पता है फिर भी लोग इसे यहां पर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सीएम, डीएम द्वारा जारी किये निर्देशों को पूरी तरह से गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शायद तभी लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से निकल कर सड़कों, मुहल्लों में झुंड बनाकर खड़े हो जा रहे हैं।
देश के सभी लोगों से नेशनल विजन अपील करता है कि जैसे 22 मार्च को पूरा देश एकजुट होकर अपने घरों में पूरा दिन बिता दिए थे, वैसे ही लॉकडाउन में भी सभी निर्देशों को मानते हुए घरों से बहार नहीं निकलें और ना तो झुंड में मोहल्ले में भी खड़े हों। क्यूंकि ये महामारी जब किसी को अपने चपेट में ले रही है तो उस व्यक्ति के लिए काले पानी की तरह सजा बन जा रही है। संक्रमित व्यक्ति को सबसे अलग अकेले रख दिया जाता है और उससे कोई ना तो मिल सकता है और ना तो उसका कोई अपना उससे मिलने उस तक जा सकता है। आप इस बात से ही अंदाजा लगा लीजिये कि ये महामारी कितनी गंभीर है। अभी तो यूपी सरकार जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवा रही है लेकिन अगर यहां की जनता अब भी नहीं जाएगी और सड़कों पर निकला बंद नहीं करती है तो वो दिन दूर नहीं जैसे पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है वैसे ही वाराणसी में भी कर्फ्यू लगा दिया जायेगा। इसलिए आप सभी जितना हो सके घर के अंदर ही रहें और कोरोना महामारी को हराने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलकर चलें ताकि भारत से कोरोना का पूरी तरह से सफाया हो सके।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-