April 22, 2026

बबूल के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर छात्र ने दी जान – धरम सिंह

Spread the love

मृतक घर का था इकलौता पुत्र

वाराणसी रोहनिया – मुड़ादेव गांव के निवासी कक्षा नौ का छात्र 16 वर्षीय अमृत पटेल ने गुरुवार को माधोपुर गांव के समीप बबूल के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। लोगों ने बताया कि गांव के लोग शौच के लिए जा रहे थे कि अचानक देखा कि बबूल के पेड़ से साड़ी के सहारे बबलू पटेल फांसी लगाकर झूला है। जिसकी सूचना मृतक अमृत पटेल के पिता रमेश पटेल को दी।उसके बाद परिवार वालो ने रोहनिया पुलिस को सूचना दिया।घटना की सूचना पाकर रोहनिया थाना प्रभारी के निर्देशानुसार घटनास्थल पर पहुंचे अखरी चौकी इंचार्ज नीरज ओझा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमृत लाल पटेल के पिता रमेश पटेल खेती बारी तथा पवार लूम का काम करते है। पिता ने बताया कि अमृत लाल पटेल मेरा एकलौता पुत्र था तथा मेरे दो पुत्री है।परिवार वालो से जब घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो घटना के कारण का कुछ मालूम नहीं हो सका। मौके पर मृतक का चप्पल पाया गया। हालाकि परिवार वालो से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना पाकर मृतक के गांव तथा परिवार में मातम छा गया।