April 22, 2026

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगी रोक

Spread the love

वाराणसी।कोरोना वाइरस से बचाव को लेकर एहतियात बरतते हुए मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। मुख्यकार्यपालक अधिकारी श्री विशाल सिंह ने बताया कि अब सावन माह के सोमवार की तर्ज पर झांकी दर्शन की व्यवस्था करा दी गई है । इसके अलावा सुगम दर्शन काउंटर पर थर्मल स्कैनर से जांच कराई जा रही है। अगर कोई संदिग्ध पाया गया तो उसको तत्काल कबीर चौरा अस्पताल जांच के लिए भेजा जाएगा। वही मंदिर परिसर और बाहर की सड़क को धुलवाया गया है। दवाओं का छिड़काव और हाथ धुलाई का कार्य भी आवश्यक रूप से कराया जा रहा है।