November 7, 2026

चन्दौली घने कोहरे ने ली तीन स्कार्पियो सवार की जान – धरम सिंह

Spread the love

चंदौली-अनियत्रित स्कोर्पियो नहर में पलटी, हादसें में तीन लोगों मौत, तीन लोगों चल रहा इलाज, एक कि हालात गंभीर, सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव समीप की घटना |

चन्दौली : बलुआं थाना क्षेत्र के कैलावर चौकी अंतर्गत अमरीपुर नहर पर आज की रात्रि को घने कोहरे में न दिखने के कारण ग्राम सभा प्रभुपुर के तीन लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी. जिसमें मा खंडवारी पीजी कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर ओमप्रकाश तिवारी, भगालूं सिंह, प्रताप यादव तीनों लोग स्कार्पियो से अपने घर प्रभुपुर जा रहे थे कोहरा घना होने के कारण सामने अँधेरा छा गया. ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता गाड़ी जमालपुर अमरीपुर के पास नहर में पलट गयी जिसमे तीन लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी.|