September 14, 2026

प्रदेश की अब तक की खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

👉मुजफ्फरनगर – पूर्व MLA के बेटे की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए हत्यारे, थानाभवन से MLA रहे हैं ठाकुर मूलचंद, वसुंधरा कॉलोनी रोड पर MLA पुत्र को मारी गोली, शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में सरेआम वारदात।

👉लखनऊ

सीएम कल 9:30 बजे हरी झंडी दिखाएंगे जल शक्ति विभाग कर रहा आयोजन गंगा यात्रा बिजनौर,बलिया को लिखाएंगे हरी झंडी गंगा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 9:30 पर कार्यक्रम।

👉लखनऊ

PCS अफ़सरों की बैठक 26 जनवरी को शाम 4:30 बजे PCS संघ के कार्यालय पर बैठक डालीबाग कालोनी में बैठक आयोजित की जा रही संघ के सभी सदस्य बैठक के लिए बुलाए गए अधिवेशन के लिए तिथि निर्धारण पर विचार होगा

👉कानपुर से भी विजय माल्या और नीरव मोदी की तरह सामने आए दो और नाम
देश में हजारों करोड़ का एक और बैंकिंग फ्रॉड सामने आने के बाद कारोबार जगत में हलचल मच गई है। बैंक से हजारों करोड़ का ऋण लेकर अदा न करने वाले विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे कारोबारियों की सूची में कानपुर से भी दो नाम शामिल हो गए हैं। अपनी बड़ी कंपनियों की साख पर कागजों पर फर्जी कंपनी संचालित करके हजारों करोड़ का ऋण लेने वाले कारोबारी बैंक की अर्थ व्यवस्था को चौपट कर रहे हैं। ऐसे ही शहर के हीरा कारोबारी उदय देसाई और सुजय देसाई पर सीबाआइ ने शिकंजा कस दिया है। 14 बैंकों के कंसोर्टियम के 3592 करोड़ रुपये का कर्ज डूबने पर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीबीआइ ने हीरा कारोबारी की कानपुर, मुंबई और दिल्ली के 13 ठिकानों पर छापा मारकर दस्तावेज खंगाले हैं।हीरा कारोबारी उदय देसाई ने अपनी कंपनियों मैसर्स फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड व फ्रॉस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर वर्ष 2002 से 2010 तक कुल तीन हजार करोड़ रुपये का लोन ले रखा है। वर्ष 2018 में किस्तें जमा नहीं होने पर ऋण खाते गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित हो गए। एनपीए घोषित होते वक्त यानी नवंबर 2018 तक कंपनियों पर कुल 3635.24 करोड़ रुपये बकाया हो चुका था। वहीं सीबीआइ में दर्ज मुकदमे के अनुसार कंसोर्टियम से कुल 4061.95 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा ली गई थी। ऋण अदा न करने पर बैंकों को 3592.48 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।फ्रॉस्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानपुर और मुंबई की ज्यादातर संपत्तियों पर बैंकों ने कब्जा ले लिया है। केवल बिरहाना रोड स्थित कल्पना प्लाजा में ही कंपनी की पांच संपत्तियां हैं, जिन पर बैंकों ने पिछले वर्ष अधिपत्य नोटिस जारी किया था। इसके अलावा लखनपुर की दो संपत्तियों पर भी कब्जा नोटिस जारी किया है। कंपनियां ये संपत्तियां किसी को नहीं बेच सकती हैं। मुंबई में भी कंपनी की कई संपत्तियां हैं, जिनके लिए पिछले वर्ष कब्जा नोटिस जारी हो चुके हैं। इसमें एक ही अपार्टमेंट में कंपनी की अलग-अलग फ्लोर पर कई संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों को बैंक में ऋण के सापेक्ष जमानत के तौर पर रखा गया था।

👉कुशीनगर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का कुशीनगर आगमन आज…बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय दीक्षान्त समारोह में शिरकत करेंगी राज्यपाल . 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कुशीनगर स्थित माथा कुँवर मन्दिर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगी राज्यपाल  बुद्ध पीजी कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी राज्यपाल. टॉप करने वाले छात्र – छात्राओं को मेडल प्रदान करेंगी राज्यपाल दीक्षांत समारोह के बाद भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मन्दिर का दर्शन करेंगी राज्यपाल  राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी राज्यपाल की आगमन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच एसडीएम और सीओ तैनात डीएम और एसपी भी पूरी व्यवस्था पर रखेंगे नजर  कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित है दीक्षांत समारोह |