मऊ पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोनो दोषी पुलिसकर्मी निलंबित
मऊ।कचहरी मुख्यालय के सभागार में सोमवार की दोपहर पत्रकार प्रेस क्लब की एक बैठक प्रदेश अध्य्क्ष घनश्याम पाठक की अद्यक्षता में संम्पन्न हुई ।बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।पीपीसी के पत्रकारों ने इसके पूर्व आज अखबार मऊ के ब्यूरो चीफ श्री ऋषिकांत पांडेय के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की।जिस पर प्रभारी एसपी ने पत्रकारों को बताया कि पत्रकार ऋषिकेश पांडेय प्रकरण में दोनो आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही होने से पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।इसके बाद पीपीसी की बैठक में दर्जनों पत्रकारों ने पीपीसी की सदस्यता फॉर्म भी भर कर प्रदेश अध्यक्ष को सौप दिया।बैठक में प्रदेश अध्य्क्ष घनश्याम पाठक,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मिश्रा,पूर्वांचल संयोजक डॉ.साजिद अंसारी,जिलाध्यक्ष मऊ राजेश कुमार दुबे,जिला संयोजक मऊ अजित कुमार पाडेय,अविनाश पांडेय,वीरेंद्र त्रिपाठी,वाई नंदन मिश्र,अजय तिवारी,एच एन आजमी,मधुसूधन त्रिपाठी,शशिभूषण त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी,आनंद दुबे,पंकज पांडेय,विनय श्रीवास्तव,चंदन पांडेय,यशवंत मिश्रा,प्रमोद त्रिपाठी,आकाश उपाध्याय,प्रशांत पांडेय,अशोक जायसवाल,प्रभा शंकर पांडेय,युशूफ खान,आफताब सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे फोटो।
20 जनवरी 2020





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-