September 15, 2026

हलिया मिर्जापुर हवा भरने की टंकी में हवा भरते समय टंकी फटने से दुकानदार के पत्नी की मौत – धरम सिंह

Spread the love

हलिया मिर्जापुर हवा भरने की टंकी में हवा भरते समय टंकी फटने से दुकानदार के पत्नी की मौत घर में मचा कोहराम हलिया मिर्जापुर…. हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहुगी कला ग्राम पंचायत के अदवा कालोनी में स्थित पंचर की दुकान पर सोमवार को हवा भरने की टंकी में हवा भरते समय अचानक टंकी फटने से दुकानदार की पत्नी चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई और दुकान में लगा टीन शेड अस्त व्यस्त हो गया।टंकी फटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड मौके पर जुट गई है।
अहुगी कला के अदवा कालोनी निवासी संतलाल गुप्ता अदवा कालोनी में पंचर की दुकान चलाते हैं कि सोमवार को हवा भरने की टंकी में हवा भरते समय टंकी फटने से पत्नी रमादेवी (40)की मौके पर मौत हो गई और दुकान में लगा टीन शेड भी अस्त व्यस्त हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टंकी फटने के कारण मृतका 10 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी टंकी फटने की सूचनापर अगल बगल के लोग भी मौके पर जुट गए हैं वंही घर में कोहराम मच गया है।पुलिस अभी मौके पर नही पंहुची है।संतलाल गुप्ता पंचर की दुकान चलाकर अपने घर का जीविकोपार्जन करता था। संतलाल की दयनीय स्थिति काफी कमजोर है दुर्घटना के कारण पूरा परिवार बदहवास हो गया है |