गोमती नदी के अंदर से लगभग 25 कुंतल कचरा निकाल कर स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ ने आज अपने स्वछता अभियान का 82 वां रविवार पूर्ण किया! दिनांक १९जंवरी 2020 को प्रातः ६ बजे घने कोहरे में ही पर्यावरण सेना अपने स्वछता अभियान के लिए दल बल के साथ हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क पहुंची और गोमती नदी के अंदर से लगातार 2 घन्टे कार्य करते हुए 25 कुंतल से अधिक कूड़ा कचरा पॉलिथीन सड़े ग़ले कपडे जलकुम्भी इत्यादि निकालकर गोमती नदी को सरकार से बचाने की गुहार लगाई ! अभियान के संयोजक रंजीत सिंह के साथ अनुप्रिया खरवार श्रीमती मीनू सिंह ,नेहा गौतम सपना तिवारी ,राकेश जैस्वाल निहार सिंह सुनील वर्मा रत्नेश सिंह शशांक ठाकुर , ज्ञानेंद्र सिंह विपिन जोशी असलम अंसारी , संकल्प शर्मा विष्णु तिवारी मनोज सिंह भुवन पांडेय अमरदीप , राजीव तिवारी आर्यन विवेक जोशी शिवराज कृपाशंकर वर्मा प्रदीप शर्मा सहित लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने गोमती नदी का कचरा निकलने के बाद आदि गंगा गोमती माँ की आरती की !!पत्रकार बंधू से निवेदन है गोमती नदी के प्रति जागरूकता की दृष्टिकोण से उपरोक्त खबर को प्रकाशित करने की कृपा करें !धन्यवाद रंजीत सिंह संयोजक -स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ 9415414111





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-