April 24, 2026

खडी ट्रेन से अज्ञात शव बरामद – इरशाद हुसैन

Spread the love

खीरी – रेल बोगी से अज्ञात शव बरामद
तिकुनिया खीरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी संख्या 52258 की बोगी संख्या 01565 से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी मैलानी को दी है
स्टेशन मास्टर यम के तनेजा ने बताया कि गुरुवार को मैलानी से चलकर तिकुनिया दोपहर बाद 1,35 पर आने वाली ट्रेन संख्या 52258 तिकुनिया 3,20 पर पहुंची है इस दौरान यात्रियों ने उन्हें बताया की बोगी संख्या 01565 मैं ऊंची वाली सीट पर एक युवक की लाश पड़ी है स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी मैलानी को दी है शव को स्टेशन मास्टर द्वारा तिकुनिया प्लेटफार्म पर उतरवा लिया गया है अज्ञात की उम्र 30, 35 के आसपास आंकी गई है युवक नीला रंग का लोवर पहने है हल्के काले रंग की जैकेट पहने हुए हैं तथा युवक के मुंह से झाग दिखाई पड़ा है खोपड़ी सफेद हो गई है पेट लाल हो गया अभी कुछ भी बता पाना संभव नहीं है समाचार लिखे जाने तक जीआरपी तिकुनिया रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची थी यात्रियों के अनुसार युवक जहरखुरानी का शिकार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।