May 8, 2026

आईटीआई कॉलेज एवं महाविद्यालय में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह – राजबहादुर विश्वकर्मा

Spread the love

वाराणसी : जंसा थाना क्षेत्र के बरनी बाजार स्थित गया सिंह आईटीआई कॉलेज एवं कन्हैया सिंह महिला महाविद्यालय में बुधवार को अपराहन कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पिंडरा के भाजपा विधायक अवधेश सिंह व विशिष्ट अतिथि अपना दल एस के सेवापूरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के साथ एसडीएम राजातालाब अमृता सिंह रही। समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कॉलेज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ कड़ाके की ठंड से प्रभावित गरीब असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को सवा सौ कंबल वितरित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने माता-पिता के साथ सभी गुरुजनों का आदर और सम्मान करते हुए संस्कार की रक्षा करे। ताकि अपने गुरुजनों के आशीर्वाद एवं संस्कार की बदौलत शिक्षा जगत में अपना नाम रोशन कर सकें।
आईटीआई कॉलेज इलेक्ट्रीशियन से विकास पटेल ने शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने इलेक्ट्रॉनिक की खुद बरनी चौराहे पर दुकान खोल कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करने लगा। अपना दल एस के विधायक नीलरतन पटेल नीलू ने कहा कि आईटीआई कॉलेज से हमारे छात्र तरह-तरह की पढ़ाई करते हैं।जिन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है तो वह खुद अपने हुनर को दिखाते हुए अपना धंधा शुरू कर लोगों को रोजगार देंते है।भाजपा विधायक अवधेश सिंह और नील रतन पटेल नीलू ने कहा कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि ठंड से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों में ज्यादा से ज्यादा कंबलों के साथ गर्म कपड़ों का वितरण करे।जिससे ठंड से किसी भी व्यक्ति की मौत न हो सके।इसी मद्देनजर सूबे में मंत्री,विधायक एवं जिलाधिकारी,एसडीएम गांव-गांव घूमकर गरीबों असहाय को कंबल वितरित कर रहे हैं।