*सरकारी योजनाओं का लाभ कब मिलेगा ग्रामीणों को*
बड़ागांव वाराणसी विकासखंड बड़ागांव के सिसवाँ बाबतपुर गांव अपनी दुर्दशा पर बहा रहा है आंसू गांव में के अंदर अधिकांश रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं क्षतिग्रस्त रास्तों पर गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी रास्ते पर मल जल के साथ बहता रहता है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है नेशनल हाईवे 31 पर बसा सिसवाँ बाबतपुर, एयरपोर्ट के बगल में होने के कारण अति महत्वपूर्ण गांव में गिन जाता है गांव के अंदर उपाध्याय बस्ती के रास्तों का यह स्थिति है जिस पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है सोनकर बस्ती में भी जगह-जगह घरों के गंदे पानी सड़क पर बहता है नेशनल हाईवे 31 से जयपुरिया स्कूल के मेन गेट पर निकलने वाली खड़ंजा उसकी स्थिति यह है कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जबकि इस स्कूल में जिले के आला अधिकारी अक्सर आते रहते हैं फिर भी इस मार्ग पर किसी का ध्यान नहीं जाता है जबकि इस गांव के सीमा में प्राथमिक पाठशाला ,इंटर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, व जयपुरिया पब्लिक स्कूल जैसे बड़े संस्थानों के कालेज भी यहां पर हैं उसके बाद भी गांव की स्थिति ठीक नहीं है गांव के संजय दूबे, राजेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव के अंदर अंतोदय कार्ड व बीपीएल कार्ड धारकों को शौचालय न देकर अपात्रों का शौचालय बनवा दिया गया है जिसके पास दो मंजिला मकान है उसको भी आवास दे दिया गया है गांव में व्याप्त धांधली की जांच कराई जाए।




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-