September 29, 2026

मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी समेत 6 लोगों खिलाफ दर्ज मुकदमा दर्ज

Spread the love

मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी समेत 6 लोगों खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा एसपी मऊ अनुराग आर्य के आदेश पर एडिशनल एसपी की जांच से हुआ खुलासा 2001 में विधायक ने अपने लेटर पैड पर चार लोगों को शस्त्र जारी करने के लिए किया था सिफारिश जांच में चारों शस्त्र धारकों का पता निकला फर्जी

फर्जी दस्तावेज और एफिडेविट लगाकर बनवाया गया था शस्त्र लाइसेंस एक शस्त्र धारक की एनकाउंटर में हो चुकी है मौत बाकी बचे शेष तीन शस्त्र धारकों की पुलिस कर रही है तलाश तत्कालीन दरोगा व लेखपाल के खिलाफ भी दर्ज हुआ मुकदमा मऊ के दक्षिण टोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा |

मीरजापुर दिनांक 05.01.2020 को सांय 17.00 बजे थाना मड़िहान अन्तर्गत गरेडी गांव निवासी रामचन्द्रिका यादव पुत्र भगवानदास निवासी गरेडी थाना मड़िहान उम्र-35 वर्ष को उन्ही के गांव निवासी राकेश व सुशील पुत्रगण बच्चू सिंह बुला कर ले गये थे, रात्रि मे रामचन्द्रिका को घायल अवस्था मे इनके द्वारा उपचार हेतु मड़िहान के निजी अस्पताल मे ले जाया गया,जहां चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल मीरजापुर रेफर कर दिया गया मीरजापुर आते समय रास्ते मे इनकी मृत्यु हो गयी मृतक के परिजन शव को लेकर घर आये तथा दिनांक 06.01.2020 को भोर (प्रातः काल) थाना मड़िहान पर सूचना दी, सूचना पर थाना मड़िहान पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।