June 11, 2026

गौतम बुध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के समर्थन में कूदे सामाजिक संघठन – अजय मिश्रा

Spread the love

गौतम बुध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के समर्थन में कूदे सामाजिक संघठन। श्री राजपूत करनी सेना ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र। श्री राजपूत करनी सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुधनगर पर झूठे आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग। एसएसपी को साजिश के तहत फसाने का लगाया आरोप। एसएसपी वैभव कृष्ण के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी श्री राजपूत करणी सेना रबूपुरा मीटिंग में लिया गया फैसला। हर युग मे ईमानदार को अग्निपरीक्षा से गुजरना ही पड़ा है …श्री राजपूत करणी सेना। श्री राजपूत करणी सेना ने मीटिंग में कहा कि आज एसएसपी श्री वैभव कृष्ण के साथ जो भी हो रहा वो एक अग्निपरीक्षा है। जिससे इतिहास में हमारे कई देवी देवताओं के साथ महापुरुषों को गुजरना पड़ा है | हमें उम्मीद है कि इतिहास खुद को दोहराएगा और जीत सच की ही होगी  | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि जांच करवाई जाए और जो दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।