July 15, 2026

वाराणसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान

Spread the love

वाराणसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष लोहता के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03-01-2020 को उ0नि0 राधेश्याम सिंह मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/रात्रि गस्त में पिसौर तिराहा लोहता पर मामूर थे, इसी दौरान सूचना मिली कि थाना लोहता पर पंजीकृत लूट का प्रयास के मुकदमें से सम्बन्धित राजा यादव व अमित पटेल एक चोरी की मोटरसाइकिल से शिवपुर से पिसौर पुल की ओर जा रहे है यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़े जा सकते है। प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 मय हमराह पुलिस बल के त्वरित कार्यवाही करते हुए बादू बीर बाबा मन्दिर के पास पहुंचकर आने जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग करना शुरु कर दिये कि कुछ ही समय पश्चात एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जो चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागना चाहे कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मौके से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
 राजा यादव उर्फ लालू यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी सरवनपुर थाना लोहता वाराणसी उम्र 21 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
अपराधिक इतिहास-
 मु0अ0सं0 04/20 धारा 41/411 आईपीसी थाना लोहता वाराणसी
 मु0अ0स0 339/19 धारा 323/393 भादवि थाना लोहता वाराणसी
 मु0अ0स0 250/19 धारा 379 भादवि थाना लोहता वाराणसी
 मु0अ0स0 334/19 धारा 379/411 भादवि थाना लोहता वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री राधेश्याम सिह, उ0नि0 श्री अक्षय कुमार सिंह, 3.उ0नि0 श्री शिव सहाय सरोज, का0 रजनीश कुमार व का0 श्रवण कुमार थाना लोहता वाराणसी।