वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सराय मोहाना पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज की हुई पिटाई। मामले की जानकारी के अनुसार परिवारिक विवाद में सोमवार की शाम को चौकी प्रभारी ने परिवार के एक सदस्य की पिटाई कर दी पिटाई से बौखलाए वहां मौजूद अन्य भाइयों ने चौकी इंचार्ज को जमकर पीटा ।
चौकी प्रभारी ने 3 लोगों के खिलाफ तहरीर दी ।सराय मोहाना निवासी गंगासागर ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रेनू की पिटाई कर दी। अपने पति के खिलाफ शिकायत करने रेनू पुलिस चौकी पर गई थी ।रेनू के पीछे उसका देवर बसंता व प्रेम सागर भी चौकी पर पहुंच गए वह भाभी को चौकी से चलने को कह रहे थे। तभी चौकी इंचार्ज के पी यादव ने बसंता की पिटाई करते हुए कहा इसके पति को पुलिस चौकी पर लेकर आओ। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों ने पुलिस चौकी में ही चौकी इंचार्ज की पिटाई कर दी चौकी इंचार्ज ने तीनों भाइयों गंगा बसंता प्रेम के खिलाफ तहरीर दी है बसंता को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस दोनों भाइयों की गांव में तलाश कर रही है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-