June 10, 2026

काशी के कोतवाल’ के दर पर पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया था, जिसमे काफी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और आज भी उनके नामांकन के दौरान एनडीए अपनी पूरी शक्ति दिखाएगा।

इसलिए आज सुबह पीएम के नामांकन में हिस्‍सा लेने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी वाराणसी पहुंचे, काशी की धरती पर पैर रखने के बाद उद्धव सीधे ‘काशी के कोतवाल’ कहे जाने वाले ‘बाबा काल भैरव’ के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्‍होंने सुबह-सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की और ‘बाबा काल भैरव’ का आशीर्वाद लिया।

मान्यता है कि काशी में काल भैरव को स्वयं महादेव ने नियुक्त किया था, काशी में रहने के लिए हर व्यक्ति को ‘बाबा भैरव’ की अनुमति लेनी पड़ती है और इसलिए मोदी ने भी गुरुवार को ‘काल भैरव’ की पूजा की थी। खास बात ये है कि यह एक ऐसे भगवान हैं, जहां पर हर तरह का चढ़ावा चढ़ता है, चाहे वह टॉफी, बिस्किट, मिठाई, गांजा-भांग, यहां तक की शराब ही क्यों ना हो, माना जाता है कि इनका दर्शन किए बगैर विश्वनाथ का दर्शन अधूरा माना जाता है।

अपने रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों की इजाजत हो तो मैं कल पर्चा भर दूं। जिसके बाद काफी बड़ी संख्या में लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।