बाबतपुर वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इण्डिगो की विमान 6ई 98 वाराणासी से बैंकॉक जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री से भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद हुआ था
ज्ञात हो कि डीआरआई की टीम को पहले से ही सूचना थी कि दो यात्री जो कि विदेशी करेंसी लेकर विदेश जाने की फिराक में है मुखबिर की सूचना पर डीआरआई की टीम द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से एक यात्री को पकड़ लिया गया था यात्री पास से भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद किया है ,और यात्री को गिरफ्तार कर सीधे शहर लेकर चले गये थे । जहाँ पर डीआरआई की जांच से पता चला कि यात्री महेंद्र कुमार निवासी गोरखपुर के पास से कुल 18.22 लाख रुपये मूल्य के विदेशी करेंसी बरामद हुआ है जिसमे 16 हजार डॉलर, 4000 कतर,36 हजार सऊदी रियाल और कुछ थाइलैंड के भी मुद्रा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार यात्री जिसका नाम महेंद्र कुमार है जो की अपने सूटकेस में नए नए कपड़ों में जैसे सर्ट की कलर को खोलकर उसमे डॉलर को भरकर सिलाई करवा कर प्रेस करवा दिया था और कुछ पेंट में भी इसी तरह भरकर और अन्यत्र जगह रखकर लेकर जाने की फिराक में था ।लेकिन डीआरआई की टीम वाराणासी एयरपोर्ट पर पहले से ही पहुचकर एक को अरेस्ट कर लिया और दूसरे की पहचान नहीं हो पाई थी।सूत्रों की माने तो सोमवार को भी यात्री एयरपोर्ट आया था लेकिन यात्री से पहले ही डीआरआई की टीम पहुंच गई थी और इसकी सूचना यात्री को गई थी और वह पार्किंग से ही भाग गया था जानकारी के अनुसार करेंसी नोटों के सौदागर सोने की भी तस्करी करते हैं





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-