April 21, 2026

लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पार्किंग क्षेत्र में लगाया गया तिरंगा महीनों से गंदा पड़ा

Spread the love

बाबतपुर : वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पार्किंग क्षेत्र में लगाया गया तिरंगा महीनों से गंदा पड़ा है। लेकिन एयरपोर्ट के उदासीन अधिकारी तिरंगे को बदलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। पार्किंग क्षेत्र में काफी ऊंचा तिरंगा होने के चलते एयरपोर्ट से गुजरने वाले देश विदेश के यात्रियों की निगाह तिरंगे पर सबसे पहले जाती है। बदरंग हुए तिरंगे को बदलवाने या साफ करने के लिए कई बार यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग भी करीब एक माह से अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसे बदला नहीं जा सका है। वहीं रविवार को आयी तेज आंधी के दौरान तिरंगे के केसरिया रंग का कोना फट चुका है।

हालांकि इस बारे में जब एयरपोर्ट के अधिकारियों से बात किया गया तो उनका जवाब भी गैरजिम्मेदाराना रहा बोले की हमने देखा नहीं है। तिरंगे को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।