बड़ागांव वाराणसी 24 अप्रैल – – एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मैनेजर को बडागाँव थाने पर तैनात एक मनबढ़ दरोगा आचार संहिता के आड़ में चेकिंग करने के बहाने उसे जबरदस्ती उठाकर थाने लाया और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देते हुए उसके पास से दस हजार रुपया जबर्दस्ती ले लिया इतना ही नहीं दरोगा ने मैनेजर से एक ट्रैक्टर बालू की मांग किया और न देने पर जेल भेजने की धमकी दिया है। इस मामले से भयभीत मैनेजर ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग किया है। एस एस पी ने भुक्तभोगी को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार बडागाँव थानाक्षेत्र के लखंसीपुर गांव निवासी कन्हैया लाल वर्मा क्षेत्र के एक निजी व्यावसायिक संस्थान में मैनेजर के पद पर काम करता है और 22 तारिक को संस्थान का 87500 रुपया लेकर स्टेट बैंक बडागाँव में जमा करने गया पैन कार्ड ना होने के कारण खाते में मात्र 49000 हजार रुपया ही जमा हो पाया शेष 38500 रुपया बैग में रखकर मैनेजर घर लौटने लगा इसी बीच दोपहर में 2 नटवां पुल के पास चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के लिए क्षेत्र में लगे मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन और संदिग्ध लोगों की चेकिंग किया जा रहा था मजिस्ट्रेट ने मैनेजर की बाईक रोककर उसके पास के पैसो और अभिलेखों को जांच में सही पाये जाने पर छोड़ देने को कहा लेकिन मजिस्ट्रेट के आदेश को दरकिनार करते हुए थाने के कारखास दरोगा राकेश कुमार ओझा मैनेजर को गाली देते हुए गाड़ी में बैठाकर थाना परिसर में ले आया और उसे तरह तरह की धमकियां देकर उसके पास से दस हजार रुपये छीन लिये। इन दिनों क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा धन उगाही की चर्चा जोरों पर है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-