May 8, 2026

कॉलर में छुपाकर ले जा रहा डालर यात्री गिरफ्तार

Spread the love

बाबतपुर : वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई98 द्वारा बैंकॉक जाने के लिए पहुंचे एक यात्री को डीआरआई की टीम ने मंगलवार को भारी मात्रा में विदेशी करेंसी किस किस देश के और कितने मात्रा में थी इसकी जानकारी नहीं हो पाई इसके बावजूद उक्त व्यक्ति को डीआरआई की टीम गिरफ्तार कर सीधे शहर ले कर चली गई। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यात्री के पास से कितने और किन-किन देशों के रुपए बरामद किए गए। एयरपोर्ट पर यात्री के पास से करेंसी पकड़े जाने की सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई।
जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार नामक यात्री मंगलवार को दोपहर में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा, वह एयरपोर्ट से बैंकाक जाने वाला था कि मुखबीर की सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम यात्री के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच गयी थी यात्री के पहुंचते ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ और जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया। जांच में पता चला की वह अपने सूटकेस के अंदर रखे कपड़ों के कॉलर के साथ ही अन्य स्थानों पर डॉलर को रखकर सिलाई करवा दिया था कहां वहीं डीआरआई के पूछताछ में महेंद्र कुमार के पास कुल 18 .22 लाख के विदेशी करेंसी बरामद हुए हैं जिसमें 16000 यूएस डॉलर 4000 कतर व 36000 सीडी रियाल बरामद हुए हैं अभी पूछताछ जारी है पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है संभवत इन लोगों का यह सिंडिकेट है विदेशी मुद्रा के साथ साथ सोने की तस्करी का भी कार्य करते हैं सूत्रों की मानें तो यात्री सोमवार को भी एयरपोर्ट पर पहुंचा था लेकिन सोमवार को भी यात्री के आने से पहले ही डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर पहुंच गयी थी और किसी तरह यात्री को इसकी जानकारी लग गयी और वह पार्किंग क्षेत्र से ही किसी वाहन से भाग गया।