April 27, 2026

*फर्जी पासपोर्ट के सहारे यात्रा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार*

Spread the love

*बाबतपुर वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की विमान संख्या 6 E 98 बैंकाक से वाराणसी धर्मेंद्र यादव पुत्र रामानंद यादव पता नगवा खास थाना इकौना देवरिया निवासी थाईलैंड में रहकर कपड़े का बिजनेस करते हैं इनका पासपोर्ट धर्मेंद्र कुमार यादव के नाम से है पासपोर्ट अवधि समाप्त होने पर हाइलैंड सरकार ने इन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया ब्लैक लिस्टेड होने के बाद यह देवरिया चले आए और देवरिया आने के बाद रुद्रपुर निवासी कपिल शर्मा से मिलकर इन्होंने दोबारा पासपोर्ट बनवाने की बात कही तो कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र की जगह परमिंदर के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवा दिया फर्जी पासपोर्ट बनवाने में फर्जी आधार कार्ड फर्जी स्कूल के सर्टिफिकेट वोटर कार्ड बनवाकर फर्जी पासपोर्ट बनवा दिया सबसे मजे की बात है कि धर्मेंद्र और परमेंद्र के नाम से जो फर्जी पासपोर्ट जारी हुई है पासपोर्ट संख्या है s 1329442 है धर्मेंद्र यादव पुत्र रामानंद यादव के नाम से जारी पासपोर्ट मैं जन्म तिथि 3 – 7 -1986 है तथा जारी करने की तिथि 13-1-2005- है और समाप्ति की तिथि12-1-2015 है तथा परमेन्दर यादव पुत्र रामानंद यादव के नाम पासपोर्ट जारी दिनांक22-6-2018 व समाप्ति 22-6-2028 है व जन्मतिथि दिनांक 28-8-1984 लिखा हैआज लाल बहादुर शास्त्री इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पकड़ा गया तथा असिस्टेंट फारनर रिजियुनल आफिसर शैलेन्द्र कुमार के तहरीर पर फूलपुर पुलिस द्वारा 419 ,420 ,467, 468, भादवि पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है समाचार लिखे जाने तक अभियुक्त पुलिस हिरासत में है सबसे दिलचस्प बात यह है कि पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि एक हमने दो शादी की है एक थाईलैंड में हमारे साथ रहती है दूसरी देवरिया गांव पर रहती है इसको लेने के लिए गांव की पत्नी भाई और गांव के लोग बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे जालसाजी में पकड़े जाने के बाद सभी लोग वापस देवरिया चले गए।