लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत वाराणसी लोकसभा सीट के लिये नामाकंन के दूसरे दिन मंगलवार को 06 प्रत्याशियों ने नामाकंन दाखिल किया। जबकि नामाकंन के पहले दिन 01 प्रत्याशी राजेन्द्र गॉधी पुत्र गिरधारी, निवासी चौकाघाट, वाराणसी ने साधारण आदमी पार्टी ने नामाकंन किया था। इस प्रकार 77 वाराणसी लोकसभा सीट से नामाकंन के दूसरे तक कुल 07 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया है। जबकि 22 लोगो ने नामाकंन हेतु पर्चा प्राप्त किया।
नामाकंन के दूसरे दिन मंगलवार को क्रमशः आशीन यू0एस0 पुत्र सुधन एर्नाकुलम केरल, मनोहर आनन्द राव पाटिल पुत्र आनन्द राव पाटिल लाटूर महाराष्ट्र, रितेश कुमार पुत्र कौशल किशोर गोण्डा, आशुतोष कुमार पाण्डेय पुत्र विष्णु नारायण गोण्डा, ईश्वर दयाल पुत्र रामदास मुहम्मदाबाद गोहना मऊ तथा आशीफ खान पुत्र अल्ताफ इलाही खान नान्देड़ महाराष्ट्र ने अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया।
जबकि पर्चा प्राप्त करने वालों में क्रमशः सुनील कुमार पुत्र सही राम मंगलोर रूड़की हरिद्वार, बी0श्रीनिवासलू पुत्र बी0रमैयया बैगलूर, इंजीनियर आर0के0तिवारी पुत्र डी0एन0तिवारी लखनऊ, बृजेन्द्र दत्त त्रिपाठी पुत्र सोमदत्त त्रिपाठी फैजाबाद, त्रिलोकी नाथ दुबे पुत्र उग्रनाथ दुबे गोदौलिया वाराणसी, अरूण निटूरे पुत्र भउरव महाराष्ट्र, परवेज अकील पुत्र अलीउद्दीन बिजनौर, शंकर प्रसाद पुत्र स्व0सोम्मर राम संकटमोचन वाराणसी, बिजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र कामता सिंह बलिया, अरविन्द सिंह चट्टान पुत्र राजनाथ सिंह शिवपुर वाराणसी, रंजीत अशोक पटवा पुत्र अशोक पटवा मुम्बई, रेयाजुद्दीन पुत्र मो0शरीफ छित्तमपुरा वाराणसी, जितेन्द्र कुमार पुत्र केशो सिंह भोजपुर बिहार, मनोज कुमार मिश्रा पुत्र मंगल देव शर्मा बजरडीहा वाराणसी, तेज बहादुर सिंह पुत्र शेर सिह महेन्द्रगढ़ हरियाणा, शालिनी यादव पति अरूण यादव महमूरगंज वाराणसी, राजेन्द्र कुमार झा पुत्र स्व0द्रोपदी रमण झा लहरतारा वाराणसी, उमेश चन्द्र कटियार पुत्र फूल चन्द्र त्रिपाठी कन्नौज, कमल चन्द सोनी पुत्र स्व0रामकिशुन सेठ जौनपुर, जीवन कुमार पुत्र इलैया पटयाल तामिलनाडू, छेदी लाल पुत्र गुदरी नैपुरा वाराणसी तथा जय प्रकाश भारती पुत्र सीताराम मिर्जापुर प्रमुख है। इस तरह अब तक कुल 37 लोगो ने नामाकंन दाखिल करने हेतु पर्चा प्राप्त किया।
उप सूचना निदेशक
वाराणसी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-