सैयदराजा , चन्दौली । पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे पशुतस्करों के विरूद्ध अभियान के क्रम में रविवार को उ.नि. देवेन्द्र यादव थाना सैयदराजा फोर्स के साथ शान्ति व्यवस्था शबेबारात त्यौहार ड्यूटी ग्राम नौबतपुर में मौजूद थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग एक ट्रक में गोवंश को लादकर वाराणसी की तरफ से नौबतपुर आ रहे है जो गोवंश को कटने हेतु बिहार से पण्डुआ पं. बंगाल लेकर जा रहे है । इस सूचना पर उक्त उ.नि. द्वारा फोर्स के साथ नौबतपुर तिराहे पर पश्चिम की तरफ से आते हुए वाहनों की चेकिंग करना शुरु कर दिया गया कि तभी एक ट्रक आते हुए दिखाई दी जिसे मुखबिर द्वारा इशारा करके बताया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन ट्रक चालक पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर ट्रक को पचास मी. पहले ही रोककर ट्रक से दो व्यक्ति कूदकर भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को पकडने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों तरफ खडे ट्रकों के बीच से घुसकर भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक ट्रक के पास जाकर उनकी तलाशी ली गई तो ट्रक नं. BR-26/K-4876 के पीछे जाकर देखने पर उसमें सत्रह बैल क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे तथा उनके मुंह से झाग भी फेक रहा था। । इस पर उक्त उ.नि. द्वारा ट्रक को थाने लाकर पशुओं को मुक्त कराया गया तथा दो अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गोवध निवा. अधि. व पशु क्रूरता अधि. का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । बरामदगी करने वाली टीम मे उ.नि. देवेन्द्र यादव , उ.नि. शैलेन्द्र सिंह , उ.नि. राजेश त्रिपाठी , हे का. दिग्विजय सिंह थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली रहे ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-