मामला है वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत खजूरी पीएमटी कॉलोनी के सरकारी आवास का जहा प्रतिमा बैनर्जी उम्र 90 वर्ष फस्ट फ्लोर के क्वार्टर नंबर 28 में रहती हैं । विगत 17 अप्रैल को प्रतिमा बैनर्जी दर्शन के लिए कोलकाता गई है उनको छोड़ने के लिए उनके बेटे और बहू जो बनारस के बीएसएनल ऑफिस कैन्ट में नौकरी करते हैं। बेटा अनिल बनर्जी पत्नी शर्मिला बनर्जी कचहरी स्थित अपने पुराने मकान में रहते हैं। माता जी के जाने के कोलकाता जाने के बाद रोज की भांति यह सुबह कबूतरों को दाना पानी देने के लिए फ्लैट पर आते थे जब आज सुबह अनिल अपने सरकारी आवास पर सुबह 9:00 बजे पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था कमरे के अंदर जाने के बाद पूरा सामान अस्त-व्यस्त था लोहे की तीन अलमारी तोड़ी गई थी उन्होंने तुरंत सो नंबर पर सूचना दिया । मौके पर 100 नंबर पुलिस पहुंचने के बाद अर्दली बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम को सूचना दिया मौके पर डॉग स्क्वायड पहुची। डॉग द्वारा फ्लैट से निकलते हुए पीछे की झाड़ियों में एक लोहे की सरिया को खोज निकाला ।भुक्तभोगी अनिल बैनर्जी के अनुसार माता जी से बात करने पर लगभग 3 से 4 लाख तक के सोने चांदी व कैश आलमीरा में रख्खे गए थे जो नही दिख रहे है ।उनके आने के बाद ही सही अनुमान लगपायेगा की इतने का समान गायब हुआ है या इससे अधिक का गायब हुआ है ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-