काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल फैसले पर बयान को लेकर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना याचिका के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया।
अपने जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने चुनाव प्रचार के आवेश में आकर वह बयान दिया था जिसके लिए वह खेद जताते हैं। राहुल ने कहा कि उनका कोर्ट की अवमानना करने का कोई इरादा नहीं था। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को अब इस मामले की सुनवाई करेगा।
पिछले सोमवार को हुई अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कोर्ट ने इस तरह का बयान कभी नहीं दिया है और हम इस मसले पर सफाई मांगेंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी को निर्देश दिया कि वह ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी चोर हैं’ संबंधी अपनी टिप्पणी को राफेल मामले में अदालत के फैसले से ‘गलत तरह से’ जोड़ने पर 22 अप्रैल तक स्पष्टीकरण दें।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक