आज जयभारत मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पराज तिवारी जी से साध्वी प्रज्ञा के दिये गए विवादित वेआनों पर बात करने पर तिवारी जी ने बताया कि आदरणीय इंद्रेश कुमार जी ने जो सन्देश दिया है। उसी सन्देश को मैं सामने रखना चाहता हु।
*इंद्रेश कुमार जी का सन्देश :–
आदरणीय इंद्रेश कुमार जी की अभिव्यक्ति: —
“साध्वी प्रज्ञा व हेमंत करकरे”
हेमंत करकरे, एक बहादुर पुलिस अफसर थे जो कि आंतकवादियों की गोली से शहीद हुए । पूरा देश उनकी बहादुरी के लिए उनको प्रणाम करता है ।
परंतु कांग्रेस के नेताओं ने षड्यंत्र रच कर वर्दी का दुरुपयोग किया, जिसका जुल्म साध्वी प्रज्ञा को भुगतना पड़ा ।
कांग्रेस पार्टी, उसकी सरकार और नेता, मिस यूज ऑफ ड्रेस (Misuse of Dress) के अपराधी है ।
यह राजनीतिक लोगों के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है । राजनीतिक लोग भविष्य में ऐसा निंदनीय षड्यंत्र नहीं रचेंगे, गवर्नमेंट एजेंसीज और वर्दी का दुरुपयोग नहीं करेंगे, इसके लिए उन्हें वर्दी से, एजेंसीज से और साध्वी प्रज्ञा से क्षमा मांगनी चाहिए ।
जनता से मेरी यह प्रार्थना है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को लोकतंत्र के इस संग्राम में, इस निंदनीय षड्यंत्र के लिए सबक अवश्य सिखाएं ताकि भविष्य में वर्दी का दुरुपयोग ना हो और देश के अंदर नारी सम्मान बरकरार रहे ।
साध्वी प्रज्ञा ने क्षमा मांगकर शहीदों का सम्मान बढ़ाया और राजनेताओं ने इन पुलिस ऑफिसर्स का दुरुपयोग करके वर्दी का अपमान बढ़ाया ।
ईसी के साथ श्री तिवारी जी ने अपनी बात समाप्त किये।
पुष्पराज तिवारी, महामंत्री,जयभारत मंच मो0 8827900106

More Stories
परम आदरणीय पिता तुल्य डॉ इंद्रेश कुमार जी का वाराणसी आगमन
सी.आई. बी. परिवार के तरफ से विशेष सूचना
सनातन ब्रह्म समाज के तरफ से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण