April 20, 2026

*गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए निकाली प्रभातफेरी*

Spread the love

वाराणसी संकट मोचन फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्था मदर्स आर मदर की माताओं द्वारा रविवार को तुलसी घाट से प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभात फेरी निकालने से पूर्व तुलसी घाट पर एक सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मदर्स फॉर मदर की अध्यक्षा श्रीमती आभा मिश्रा ने कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए हम माताओं को अब घर से निकलना ही पड़ेगा, जब तक मातृशक्ति नहीं निकलेगी, मां गंगा प्रदूषण मुक्त नहीं होंगी । उन्होंने बताया कि हर रविवार को मां गंगा के लिए प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो विभिन्न घाटों पर जाएगी और लोगों से मां गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने की अपील करते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा । इस अवसर पर मदर्स फॉर मदर संस्था की तरफ से तुलसी घाट, गंगा महल घाट और अस्सी घाट पर मां गंगा में चढ़ाए हुए फूल माला और दिया के लिए एक अलग से डस्टबिन लगवाया गया जिसमें सिर्फ पूजा सामग्री एकत्र की जाएगी । इसके पश्चात तुलसी घाट से निकली प्रभात फेरी गंगा महल घाट अस्सी घाट रविदास घाट होते हुए अस्सी नदी जो अब वर्तमान में नाला हो गया है पर जाकर समाप्त हुई । प्रभात फेरी में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे और माताएं हाथों में तख्ती लिए हुए चल रही थी जिस पर हमने ठाना है मां गंगा को प्रदूषण मुक्त कराना है, मां गंगा को प्रदूषण मुक्त कराना है,अब हम कूडा नहीं डालेंगे गंगा में आदि स्लोगन लिखे हुए थे । प्रभात फेरी में तुलसी विद्या निकेतन, लिटिल फ्लावर और लिटिल स्टार स्कूल के बच्चे शामिल थे । साथ ही तुलसी विद्या निकेतन के अध्यापक गण भी इस प्रभात फेरी में अपनी सहभागिता दिए। प्रभात फेरी में पूर्व पार्षद गीता शास्त्री संगीता पांडे, सारिका त्रिपाठी, नीतू सिंह अशोक पांडे, विनोद पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता रामयश मिश्र सहित काफी संख्या में गंगा भक्त शामिल थे।