April 20, 2026

*बच्चे का घर के समीप से हुआ अपहरण*

Spread the love

वाराणसी – रोहनिया थानाक्षेत्र के खुलाशपुर गाँव के रहने वाले अनुज सिंह प्रिंस का 5 वर्षीय बच्चा रुद्र प्रताप सिंह उर्फ लछ्य जो कि lkg का छात्र है। वह नर उर गांव रेडियन्स पब्लिक स्कूल में पढ़ता था । स्कूल से दोपहर में आने के बाद सायंकालीन घर के बाहर बच्चो संग खेलते खेलते गांव पंचातय भवन पहुच गया था । जब कुछ देर हुआ तो बच्चा घर नही पहुँचा तो परिजन परेशान हो गए फिर उसके बाद गांव वालों से पूछा तो परिजनों को पता बताया कि हम लोगो ने नही देखा परिजनों ने रोहनिया पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करवाई की मेरा बच्चा खेलते समय पंचायत भवन से कही गायब हो गया । रोहनिया इस्पेक्टर क्राइम मोहित यादव व सीओ सदर सतेंद्र तिवारी ने डॉग एस्क्वॉयड टीम को लेकर गांव में पता करना टीम के साथ चालू कर दिए लेकिन कुछ पता नही चल पाया मामला दर्ज करते हुए मासूम स्कूली छात्र की खोजबीन जारी कर दी लेकिन कही से कोई सुराग पता नही चल सका,वही मासूम बच्चे के अपहरण होने से माता रजनी सिंह व पिता तथा घर मे भाई बहन का रो रोकर बुरा स हाल हो गया है,हालत परिवार वालो की इतनी भयावह हो गयी है कि एक मासूम बच्चे के न रहने पर घर मे चिराग तक नही जलाया गया और सब भूखे पड़े हुए है और अपने बच्चे के लिए जगह जगह खोजबीन स्वम् से भी चालू कर दिए है,डायल हंड्रेड न0 व किसी के द्वारा बताए गए जगहों पर भी जा जाकर परिवार के लोग खोजबीन कर रहे है लेकिन मासूम स्कूली छात्र का अभी तक कोई सुराग पता नही चल सका है। सीओ के निर्देश पर अपरहण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छान बिन में जुटी ।