July 15, 2026

छात्रा और मां के साथ छेड़खानी, तंग आकर पूरे परिवार ने खा लिया जहर

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे मेरठ में एक ही परिवार के तीन लोगों के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इनमें से एक ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस परिवार की लड़की और उसकी मां के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी और आरोपी उसके पूरे परिवार को ब्लैकमेल कर रहा था इसलिए इसी बात से तंग आकर पूरे परिवार ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का मन बनाया।
पुलिस ने बताया कि किसी जाने-माने बड़े परिवार का कोई शख्स उस परिवार की युवती और उसकी मां के साथ छेड़खानी की थी साथ ही उन पर हमले की कोशिश भी की थी। पीड़ित परिवार ने इसी से तंग आकर बुधवार की रात जहर खा लिया था। गुरुवार की सुबह इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां युवती की 45 वर्षीय मां की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी और उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।