उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेटी के बॉयफ्रेंड से तंग मां ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। महिला ने अपने बेटे की मदद से अपनी 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका का एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था जिसे लेकर उसकी मां काफी नाराज थी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने आरोपी मां और उसके बेटे को हत्या और सबूत छुपाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।
मामला तब प्रकाश में आया जब स्थानीय लोगों ने देखा कि आरोपी मृतका का शव मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे थे तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। शिकायतकर्ता चांद अंसारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया वह अपने घर के पास एक डेयरी में बैठा हुआ था तभी उसके पास एक व्यक्ति आया और उससे पूछा कि क्या उसने एक प्लास्टिक बैग देखा है जिसमें लोहे के औजार रखे हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-